फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two youths targeted a woman in posh area of Sirsa, broke her chain; she got injured after falling

Sirsa: पॉश इलाके में दो युवाओं ने महिला को बनाया निशाना, तोड़ी चेन; अचानक हुए हमले में गिरने से हुई घायल

Fri, 31 May 2024 01:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 31 May 2024 01:54 PM IST
सार

सिरसा के ई ब्लॉक की रहने वाली योग बाला पत्नी अजय कुमार ने पुलिस क़ो दी शिकायत में बताया कि वीरवार देर शाम को बाजार से अपने स्कूटी पर घर आई थी। जब वह अपने घर का गेट खोल रही थी, तभी पीछे से एक युवक आया और उसके गले से 2 तोले की सोने की चेन झपट ली।

विज्ञापन
Two youths targeted a woman in posh area of Sirsa, broke her chain; she got injured after falling
महिला के गले से चेन तोड़ कर भागता युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

गर्मी के चलते लोग घरों में कैद रहते हैं और गलियां सुनसान हो जाती हैं। ऐसे में घरों से बाहर निकलने वालो को स्नेचिंग करने वाले अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सिरसा के ई ब्लॉक में सामने आया हैं। दो बाइक सवार युवकों ने में  महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

विज्ञापन


अचानक हुए हमले में महिला अपने घर के आगे गिर गई और घायल हो गई। महिला से शोर मचाने पर परिजन बाहर आये और महिला को नागरिक अस्पताल लेकर गये। वहीं यह वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज करके अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार ई ब्लॉक की रहने वाली योग बाला पत्नी अजय कुमार ने पुलिस क़ो दी शिकायत में बताया कि वीरवार देर शाम को बाजार से अपने स्कूटी पर घर आई थी। जब वह अपने घर का गेट खोल रही थी, तभी पीछे से एक युवक आया और उसके गले से 2 तोले की सोने की चेन झपट ली। योग बाला ने बताया कि उसने युवक का हाथ पकड़ लिया तो युवक के जोर लगाकर भागने की वजह से  वह नीचे गिर गई और उक्त युवक चेन छीनकरभाग कर पहले बाइक स्टार्ट किए हुए युवक की बाइक पर बैठ के भाग गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दे कि यह सारी है  वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार होकर दो युवक गली में आने से लेकर घटना क़ो अंजाम देने की सारी वारदात कैद हो गई। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार का कहना है कि अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed