फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two youths died due to drowning in Bhakra Canal, bodies of both found after two and a half hours

Sirsa News: भाखड़ा नहर में डूबने से दो युवकों की मौत, ढाई घंटे बाद मिले दोनों की शव

Mon, 12 Aug 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 12 Aug 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two youths died due to drowning in Bhakra Canal, bodies of both found after two and a half hours
गांव देसुमालकाना में दो युवकों के नहर में डूबने के बाद मौजूद ग्रामीण।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव देसुमलकाना के पास भाखड़ा नहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायियों ने नहर में युवकों की तलाश शुरू कर दी। करीब ढाई घंटे बाद दोनों के शव मिले।
रविवार दोपहर को गांव कालांवाली निवासी रणजीत सिंह (20) व फूलां खारी पंजाब निवासी वीरू सिंह (18) भाखड़ा नहर में नहाने गए थे। बताया जाता है कि नहाने के लिए रणजीत सिंह ने पहले नहर में छलांग लगाई। इसके बाद वह डूबने लगा तो वीरू सिंह ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद तक दोनों नहर से बाहर नहीं आए। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच डेरा सच्चा सौदा के सेवादार भी यहां आ गए। पुलिस व डेरा सच्चा सौदा सेवादारों ने नहर में युवकों की तलाश शुरू कर दी। ढाई घंटे बाद दोनों युवकों के शव नहर से बाहर निकाले गए। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था वीरू
मृतक वीरू के पिता चिनाई मिस्त्री का काम करते हैं। वीरू 12वीं पास करके ग्रेजुएशन कर रहा था। इसके साथ ही वह सेना में भर्ती की तैयारी भी कर रहा था। वहीं मृतक रणजीत सिंह भी बीए की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed