Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3.18 lakh metric ton paddy bought

Sirsa News: जिले में 3.18 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

Tue, 10 Nov 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 10 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
3.18 lakh metric ton paddy bought
42 हजार किसान लाभान्वित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में गत दिवस तक कुल 3,18,063 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। यह खरीद विभिन्न एजेंसियों की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 92,981 मीट्रिक टन धान खरीदा। हैफेड ने सर्वाधिक 1,55,468 मीट्रिक टन धान की खरीद की। हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 69,614 मीट्रिक टन धान खरीदा है।
विज्ञापन

मंडियों से अब तक कुल 2,27,354 मीट्रिक टन धान की उठान की जा चुकी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि इस प्रक्रिया से कुल 42,176 किसान लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालांवाली अनाज मंडी में सबसे अधिक खरीद
लाभान्वित किसानों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के 10,882 किसान शामिल हैं। हैफेड के माध्यम से 23,890 किसानों को लाभ मिला। हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन से 7,404 किसान जुड़े हैं। कालांवाली अनाज मंडी में सर्वाधिक 74,587 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। डबवाली में 50,290 मीट्रिक टन, सिरसा में 24,938 मीट्रिक टन और अबूबशहर में 14,068 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। रोड़ी में 15,220 मीट्रिक टन, ऐलनाबाद में 10,805 मीट्रिक टन, रानियां में 8,331 मीट्रिक टन तथा देसूजोधा में 7,897 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed