फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two youth arrested with 95 gram of heroin

95 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक काबू

Sun, 10 May 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
two youth arrested with 95 gram of heroin
जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान शहर के फ्लाईओवर क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 95 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान जसकरण सिंह उर्फ जस्सा और सतपाल वासियान मल्लेकां के रुप में हुई है। सेल के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम व धारा 188 के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सिरसा पुलिस की एक टीम शहर के फ्लाईओवर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार में सवार युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त कार सवार दोनों युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 95 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क के अन्य लोगों के बारे में पता कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed