फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two theft cases solved, five accused arrested, goods recovered

Sirsa News: चोरी की दो वारदात सुलझीं, पांच आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Sat, 18 Jan 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 18 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two theft cases solved, five accused arrested, goods recovered
चोरी के आरोपियों के साथ पुलिस।
सिरसा। सिविल लाइन थाना तथा एवीटी स्टाफ की संयुक्त पुलिस टीम ने सेक्टर 19 में स्थित दो फ्लैट में हुई चोरी की वारदात को सुलझा लिया है। दोनों मामलों में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार करते हुए चोरीशुदा सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर 19 में फ्लैट नंबर 112 ए में हुई चोरी के मामले में आरोपी मलकीत उर्फ अजय, लक्खन निवासी सेक्टर 19 और रतन सिंह निवासी कीर्ति नगर को गिरफ्तार किया है। तीनों युवकों की निशानदेही पर चोरी की गई पानी की मोटर, एक साइकिल व गेहूं व सरसों के तीन कट्टे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेक्टर 19 में तार चोरी की घटना को सुलझाते हुए दो युवकों रविंद्र और हर्षदीप निवासी सेक्टर 19 को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों की निशानदेही पर चोरीशुदा तार बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed