फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two people died in Sirsa district

Sirsa News: सिरसा जिले में दो लोगों की मौत

Mon, 24 Jun 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 24 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Two people died in Sirsa district
सिरसा जिले में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर दी जान


सिरसा। एक युवक ने शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे के करीब स्टेशन नंबर दो के यार्ड के पास एक मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। लेकिन उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक युवक ने लाल व सफेद रंग की कमीज पहनी हुई थी। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने राजकीय रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौका स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जिला के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक के पास से किसी प्रकार की आइडी अथवा पहचान संबंधी अन्य सामग्री बरामद नहीं हुई है।









डबवाली रोड पर टाउन पार्क में अचेत हालत में मिला शख्स



सिरसा। शहर में डबवाली रोड लाल बत्ती चौक पर बने टाउन पार्क में रविवार शाम को गंभीर हालत के चलते अचेत अवस्था में व्यक्ति मिला। उसके पास कीटनाशक की खाली डब्बी भी मिली है। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन




डबवाली रोड पर रविवार दोपहर को एक व्यक्ति बेसुध पड़ा था। लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति के मुंह से झाग निकल रहा था। उससे थोड़ी दूरी पर ही कीटनाशक की खाली डब्बी पड़ी हुई थी और डिस्पोजल में शीतल पेय भी पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पार्क में मौजूद किसी व्यक्ति ने स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि को दी। इसके बाद उन्होंने डायल 112 को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने व्यक्ति को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed