फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two people died due to the effect of pesticide in Daulatpurkheda and Subbakheda villages

Sirsa News: गांव दौलतपुरखेड़ा व सुब्बाखेड़ा में कीटनाशक के प्रभाव से दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two people died due to the effect of pesticide in Daulatpurkheda and Subbakheda villages
बडागुढ़ा। गांव दौलतपुरखेड़ा के पूर्व सरपंच 46 वर्षीय साधु सिंह और गांव सुब्बाखेड़ा में 46 वर्षीय पवन कुमार की कीटनाशक के प्रभाव में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम करवाते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों के मुताबिक साधू सिंह अपने खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान वह कीटनाशक के प्रभाव में आ गया। तबीयत बिगड़ने के चलते उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है।
विज्ञापन


वहीं मृतक पवन कुमार राजस्थान का रहने वाला था जोकि गांव सुब्बाखेड़ा में अपने ससुराल में रहता था। मृतक के ससुर देवीलाल के मुताबिक उसका दामाद खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था, इसी दौरान उसे कीटनाशक का असर हो गया। हेड कांस्टेबल बालकिशन ने बताया कि बडागुढ़ा पुलिस ने देवीलाल के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed