फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two people arrested with 9 kg 680 grams of poppy husk

Sirsa News: 9 किलो 680 ग्राम चूरा पोस्त के साथ दो लोग गिरफ्तार

Wed, 25 Sep 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 25 Sep 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested with 9 kg 680 grams of poppy husk
चोपटा। जमाल चौकी पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव जमाल चौक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 किलो 750 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। वहीं, नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने रायपुर बस अड्डे पर एक युवक को 4 किलो 630 ग्राम चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान लखविंदर सिंह गांव थांदेवाला जिला मुक्तसर पंजाब के रूप में हुई है।वहीं, दूसरे मामले में नाथूसरी चोपटा थाना के गांव रायपुर बस स्टैंड पर से पकड़े गए युवक की पहचान आकाशदीप निवासी गांव चहल जिला फरीदकोट पंजाब के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


21 बोतल शराब व 50 लीटर लाहन सहित 2 लोग गिरफ्तार

बडागुढ़ा। बडागुढ़ा पुलिस व सीआईए स्टाफ सिरसा ने अलग-अलग कार्रवाई में 2 लोगों को शराब व लाहन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ बडागुढ़ा थाना में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पहले मामले में बडागुढ़ा पुलिस ने गश्त के दौरान गांव सुब्बाखेड़ा से एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बेचते काबू किया है। आरोपी की पहचान गांव के ही मुन्ना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 21 बोतल देसी शराब बरामद की है। वहीं दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ को गश्त के दौरान सूचना मिली कि बडागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव बप्पां निवासी कुलदीप सिंह ने गांव में कच्ची नहर के पास से शराब निकालने के लिए रखी गई लाहन बरामद कर टीम ने आरोपी को मौके से काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से 50 लीटर लाहन बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 बोतल शराब सहित युवक काबू

ओढां। ओढां पुलिस ने गश्त के दौरान गांव जंडवाला जटान में राजपुरा रोड से बिजली घर के निकट एक युवक को 24 बोतल देसी शराब सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान गांव के ही हरजिन्द्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed