{"_id":"632ca8fc105b3d1d4d207db6","slug":"two-new-dengue-patients-found-in-the-district-sirsa-news-hsr6426571110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले डेंगू के नए दो मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले डेंगू के नए दो मरीज
विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल एकत्र करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी । संवाद
- फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में डेंगू, स्वाइन फ्लू और मलेरिया के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। वीरवार को जिले में डेंगू के दो नए और मलेरिया संक्रमित एक मरीज पाया गया है। वहीं, स्वाइन फ्लू से संक्रमित ताजियाखेड़ा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीज की चपेट में आने वाले करीब 15 लोगों की पहचान कर स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें आइसोलेट किया है। वहीं, जिले में अब डेंगू के कुल 28 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
मौसम में बदलाव होने के बाद जिले में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वीरवार को जिले में दो मरीज डेंगू संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के भी सैंपल लिए हैं। मरीजों के घर पर विभाग की ओर से फॉगिंग करवाई जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों के घर पर पहुंचकर सर्वे व लारवा की तलाश कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों के साथ संपर्क कर उन्हें भी मरीजों की जानकारी विभाग को देने के निर्देश दिए हैं।
स्वाइन फ्लू के मृतक के परिजनों को किया आइसोलेट
गांव ताजियाखेड़ा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की स्वाइन फ्लू के कारण बुधवार को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक को खांसी, जुखाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ थी। इस पर उसके परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और स्वाइन फ्लू की जांच करवाई गई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बुजुर्ग का स्वास्थ्य अधिक खराब होने के कारण उसने दम तोड़ दिया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में सर्वे किया और मृतक के संपर्क में आने वाले 15 लोगों की पहचान कर उन्हें दवाई दी गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें एक सप्ताह के लिए आइसोलेट किया है और किसी के भी संपर्क में न आने की अपील की है। हालांकि इससे पहले भी जिले में एक मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाया गया था, जिसका हिसार के निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया, जो कि अब स्वस्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में बढ़ रहा है डेंगू मरीजों का आंकड़ा
जिले में अब डेंगू के मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। वीरवार को जिले में दो डेंगू के नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में अब आंकड़ा बढ़कर 28 तक पहुंच गया है। वहीं, मलेरिया के अब तक कुछ छह मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, नागरिक अस्पताल में भी कई डेंगू आशंकितों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में 20 बेड डेंगू मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिन पर मच्छरदानी लगाई गई है।
वर्जन
जिले में डेंगू के दो व मलेरिया का एक मरीज मिला है, जिनका इलाज किया जा रहा है। स्वाइन फ्लू के कारण अब एक मरीज की मौत हुई है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतक के संपर्क में आने वाले 15 लोगों को आइसोलेट किया गया है। ताकि वह किसी के संपर्क में न आ सके ।
डॉ. संजय कुमार, जिला महामारी अधिकारी, सिरसा ।