फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two miscreants snatched the mobile from the cyclist, the chain of the young man who came to help

साइकिल सवार से दो बदमाशों ने छीना मोबाइल, सहायता करने आए युवक की भी झपटी चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants snatched the mobile from the cyclist, the chain of the young man who came to help
सिरसा। रानियां चुंगी के नजदीक बाइक सवार दो बदमाश एक युवक का मोबाइल छीन की फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित ने अन्य बाइक सवार से सहायता लेकर पीछा किया तो बदमाश उसकी भी चेन झपटकर फुर्र हो गए। इस दौरान बदमाश अपना बाइक वहीं पर ही छोड़ गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना बीते शनिवार देर रात शाम 10 बजे की है। नटार निवासी राजबीर सिरसा के रानियां चुंगी से होते हुए तारा बाबा कुटिया के नजदीक निवासी अपने साले के पास जा रहा था। इस दौरान वह मोबाइल पर अपने साले से बातचीत कर रहा था कि बाइक सवार दो बदमाशों ने झपटा मार उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद राजबीर ने अन्य बाइक सवार युवक से सहायता मांगी और बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान आरोपी भादरा बाजार में पहुंचे तो कार सामने के कारण उनका बाइक गिर गया। पीड़ित और उसके सहयोगी ने उक्त युवकों का पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उक्त बदमाशों ने झपटी मार उसके सहयोगी की चेन भी छीन ली और मोटरसाइकिल छोड़कर वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने जांच में पाया कि उक्त बाइक शमशाबाद पट्टी का है।
विज्ञापन

मोबाइल छीनने के आरोप में दो बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उक्त आरोपियों का बाइक बरामद हुआ है, जोकि शमशाबाद पट्टी का है। आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। - सत्यवान, चौकी प्रभारी, सब्जी मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed