फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two miscreants snatched the licensed revolver by slapping the hand of the security personnel posted in Salasar temple

सालासर मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मी के हाथ पर डंडा मार दो बदमाशों ने छीना लाइसेंसी रिवाल्वर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants snatched the licensed revolver by slapping the hand of the security personnel posted in Salasar temple
सिरसा । सालासर धाम मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मी से मंगलवार देर शाम को दो बदमाश रिवाल्वर छीन कर फरार हो गए। बदमाशों ने पहले सुरक्षा कर्मी के साइकिल को धक्का मारा और फिर हाथ पर डंडा मारकर बेल्ट में लगे रिवाल्वर को छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव रंगड़ीखेड़ा हाल निवासी एमसी कॉलोनी अमर सिंह ने बताया कि वह सालासर धाम मंदिर में सुरक्षाकर्मी के तौर पर नियुक्त है। उसके पास एक रिवाल्वर सिक्सर है, जिसका लाइसेंस उसके नाम है। उसने बताया कि उसने एमसी कॉलोनी में किराए पर कमरा ले रखा है। शाम को वह साइकिल पर संजीवनी अस्पताल से थोड़ा आगे कोर्ट कालोनी से होता हुआ डयूटी पर सालासर धाम मंदिर में जा रहा था। रास्ते में कोर्ट कॉलोनी में आनंद एकेडमी के पास दो बदमाश गली में खड़े थे। उनमें से एक बदमाश ने उसे धक्का मारा, जिससे वह साइकिल से गिर गया। दूसरे बदमाश ने अपने हाथ में लिए डंडे से उसकी दाहिनी बाजू पर वार किया। जिसके बाद बदमाशों ने बेल्ट से बंधा उसका रिवाल्वर छीन लिया और दोनों फरार हो गए। रिवाल्वर में छह कारतूस थे। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
सुरक्षा कर्मी से बदमाशों द्वारा रिवाल्वर छीनने की शिकायत पीड़ित द्वारा दी गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास के स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामनिवास, सिविल लाइन थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed