{"_id":"61365e1f8ebc3e01e45ba57a","slug":"two-days-before-his-disappearance-ambala-police-had-registered-an-fir-against-manoj-for-rape-and-molestation-sirsa-news-hsr610969049","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता होने से दो दिन पहले अंबाला पुलिस ने मनोज के खिलाफ दर्ज की थी दुष्कर्म और छेड़छाड़ की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता होने से दो दिन पहले अंबाला पुलिस ने मनोज के खिलाफ दर्ज की थी दुष्कर्म और छेड़छाड़ की एफआईआर
विज्ञापन
सिरसा। फर्जी फर्म मामले में लापता हुए मनोज को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। लापता होने से ठीक दो दिन पहले अंबाला पुलिस ने मनोज के खिलाफ दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। फर्जी फर्म बनाकर प्रताड़ित करने के आरोप को लेकर सुसाइड नोट लिखते हुए मनोज 30 अगस्त को लापता हो गया है। अभी तक पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हालांकि मनोज ने भाई को फोन कर बताया है कि वह ठीक है।
शहर के गुरु तेग बहादुर नगर निवासी मनोज 30 अगस्त को घर से लापता हो गया। मनोज के पिता भूषण मोंगा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मनोज सुसाइड नोट लिखकर गया है इसमें तीन व्यक्तियों के खिलाफ फर्जी फर्म बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तीनों व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मनोज की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि बाद में मनोज ने अपने भाई हन्नी को फोन कर सूचना दी है कि वह ठीक है और जल्द ही घर आ जाएगा। इसके बाद फिर से उसका मोबाइल अभी तक बंद है।
घटना के दो दिन पहले अंबाला पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
इस मामले में खुलासा हुआ है कि मनोज के लापता होने से ठीक दो दिन पहले अंबाला पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। आशंका है कि इसी कारण वह घर से लापता हुआ है। मनोज के लापता होने के बाद अंबाला पुलिस ने सिरसा में दस्तक दी और मनोज के घर जाकर भी परिजनों से पूछताछ की है। अंबाला से आई पुलिस ने परिजनों को उसे पेश करने के बारे में कहा। अब जिला पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को ना केवल फर्जी फर्म से जोड़कर देख रही है बल्कि अंबाला में दर्ज हुए मामले के एंगल से भी जोड़कर जांच कर ही है।
विज्ञापन
हमें सूचना मिली है कि अंबाला में मनोज के खिलाफ दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला उसके लापता होने से दो दिन पहले दर्ज हुआ था। इसके बाद अंबाला पुलिस भी सिरसा आई है और परिजनों से भी पूछताछ की है। अभी तक मनोज का मोबाइल बंद है और उसकी तलाश की जा रही है।
-बलवान सिंह, इंचार्ज, जेजे कॉलोनी चौकी