फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two car colaps and two killed

दो कारों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

Mon, 03 Feb 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
two car colaps and two killed
two car colaps and two killed - फोटो : Sirsa
भावदीन टोल प्लाजा के निकट रविवार की सुबह हुई दो गाड़ियों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल में सिरसा एसडीएम ने पहुंचकर परिजनों की जानकारी ली तथा घायलों से मुलाकात की। मृतकों में फतेहाबाद जिले के गांव ढिंगसरा निवासी महेंद्र व गांव बहबलपुर थेड़ी निवासी नेकचंद शामिल हैं, जबकि घायलों में सुनील, सिमरन, रोहित और मोहित शामिल हैं।
विज्ञापन

मामले के अनुसार गांव ढिंगसरा निवासी महेंद्र सिंह अपनी अल्टो कार में ढिंगसरा से जलालाबाद में अपनी साली की लड़की की शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार बीती रात उसके ससुराल बहबलपुर थेड़ी से उसके साले नेकचंद का फोन आया कि वह भी शादी में उनके साथ जाएगा जिस पर वह सुबह उसको लेने उसके घर आ जाए। रविवार सुबह छह बजे महेंद्र अपनी गाड़ी में अपनी लड़की सिमरन तथा अपने भतीजे रोहित व मोहित को लेकर बहबलपुर थेड़ी के लिए रवाना हो गया। वहां पहुंचने के बाद नेकचंद तथा महेंद्र का भांजा सुनील भी जलालाबाद में शादी के लिए रवाना हो गए। जब गाड़ी सिरसा की ओर हाइवे नंबर 9 पर पहुंची तो महेंद्र ने गाड़ी को में डलवाने के लिए सड़क के दूसरी ओर ले गया। जानकारी के अनुसार महेंद्र हाइवे पर गलत दिशा में ही गाड़ी को सिरसा की ओर लेकर आ रहा था। भावदीन के निकट टोल प्लाजा पर महेंद्र ने जल्दबाजी के चक्कर में रोड के बीच में बने कट से गाड़ी को गलत साइड से निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान सिरसा से फतेहाबाद की ओर जा रही एक्सयूवी गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिससे दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में अल्टो कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महेंद्र व नेकचंद को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकि चारों घायलों का उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर सिरसा एसडीएम जयवीर यादव तथा डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद घायलों का अस्पताल में कुशलक्षेम जाना। पुलिस ने मृतक नेकचंद के भाई ओमप्रकाश के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed