फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two arrested with 16 Kg dodapost and 40 grams heroin

16 किलो डोडा पोस्त और 40 ग्राम हेरोइन के साथ दो काबू

Thu, 27 Feb 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
two arrested with 16 Kg dodapost and 40 grams heroin
नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर गांव जमाल क्षेत्र से एक व्यक्ति को 16 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ काबू किया है। चोपटा थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दलबीर निवासी ओढां के रुप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि जमाल पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश ने गश्त व चेकिंग के दौरान आरोपी को 16 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गांव जमाल के बस स्टैंड क्षेत्र से काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान डोडा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव बड़ागुड़ा क्षेत्र एक युवक को 40 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान संदीप कुमार उर्फ काकू निवासी गांव बड़ागुड़ा के रुप में हुई है। सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स सेल के सहायक निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान रघुआना रोड गांव बड़ागुड़ा क्षेत्र में सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed