फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two arrested including a woman with 6.98 grams of heroin.

Sirsa News: 6.98 ग्राम हेरोइन के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including a woman with 6.98 grams of heroin.
डबवाली। सिंहपुरा चौकी पुलिस ने 6.98 ग्राम हेरोइन के साथ पक्का शहीदा निवासी मंगा सिंह और उसकी सप्लायर पत्नी मनप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सिंहपुरा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चंदन सिंह ने बताया कि वह टीम के साथ बस अड्डा गांव दादू के पास गश्त पर थे। सूचना मिली कि गांव पक्का शहीदा में एक व्यक्ति नशा तस्करी का काम करता है और नशा बेचने की फिराक में है। इसके बाद टीम गांव पहुंची और एक घर के सामने खड़े व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो मंगा सिंह के पास 6.98 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मंगा सिंह ने बताया कि यह मादक पदार्थ उसकी पत्नी मनप्रीत कौर खरीदकर लाई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed