{"_id":"67f2c3caa10d06605c0b467d","slug":"two-acres-of-wheat-crop-burnt-to-ashes-after-fire-broke-out-due-to-sparking-in-electric-wire-sirsa-news-c-128-1-svns1027-135944-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बिजली के तार में स्पार्किंग से लगी आग दो एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बिजली के तार में स्पार्किंग से लगी आग दो एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख
Sun, 06 Apr 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। थेडी सावन सिंह में बिजली के तार से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया, लेकिन तब तक दो एकड़ में खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
थेड़ी सावन सिंह में प्रदीप सिंह की कृषि भूमि है, जहां पर गेहूं की फसल पककर तैयार है। किसान प्रदीप सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब सवा दो बजे खेत के पास से गुजर रही बिजली आपूर्ति लाइन में चिंगारी उठने से गेहूं की फसल में आग लग गई।
आसपास के खेतों में काम रहे किसान और श्रमिकों ने आग बुझाना शुरू किया और दमकल को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। दमकल ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गेहूं की कटाई को देखते हुए सरकार ने एक अप्रैल से सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक गांवों और नलकूपों की बिजली आपूर्ति बंद रखने के आदेश दिए हैं। सरकार ने गांवों और नलकूपों की बिजली तो बंद कर दी, लेकिन फैक्टरियों तक जाने वाली लाइन बंद नहीं की है। इसी लाइन से उठी चिंगारी के चलते ही फसल में आग लगी है।