{"_id":"6824defeec20e3cc68088828","slug":"two-accused-of-amreek-murder-case-arrested-one-absconding-sirsa-news-c-128-1-svns1027-137842-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अमरीक हत्याकांड के दो आरोपी काबू, एक गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अमरीक हत्याकांड के दो आरोपी काबू, एक गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन
लिस की हिरासत में दोनों हत्यारोपी।
सिरसा। डिंग मोड चौक पर छह मई रात को हुई युवक की हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मनीष उर्फ काकू निवासी गांव पतली डाबर व हर्षित उर्फ राम निवासी वाल्मिकी चौक हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है।
वहीं एक अन्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के अनुसार, गांव पतली डाबर निवासी 36 वर्षीय अमरीक सिंह मनरेगा मेट का काम करता था। 6 मई रात को वह बाइक पर सवार होकर डिंग मोड चौक स्थित दुकान पर घर का सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान पतली डाबर निवासी मनीष व उसके पिता दिनेश कुमार ने अमरीक सिंह को रोका और उसपर धारदार बड़े चाकू से हमला कर दिया।
इसके बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर भाग गए। हमले में अमरीक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोगों ने उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डिंग थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक अमरीक सिंह के बड़े भाई परमजीत सिंह का बयान दर्ज कर मनीष, दिनेश कुमार व एक अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद डिंग थाना पुलिस व सीआईए सिरसा की संयुक्त टीम ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी मनीष व उसके साथी हर्षित को डिंग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
अमरीक के महिला के साथ थे अवैध संबंध
जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि अमरीक सिंह के एक महिला के साथ संबंध थे। इस पर आरोपियों ने उसे काफी बार रोका, लेकिन वह नहीं माना। इसलिए आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। अमरीक सिंह की शादी करीब 10 माह पहले हुई थी।
-- -- -- -- -- -दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि में वारदात में प्रयुक्त बाइक व हथियार की बरामदगी की जाएगी। आरोपियों से पूछताछ के दौरान जो भी शख्स हत्याकांड में शामिल पाया गया, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
- प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी, डिंग।