फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   True freedom is being free from the bondage of the mind.

Sirsa News: मन की गुलामी से मुक्त होना ही वास्तविक स्वतंत्रता

Sun, 14 Dec 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
True freedom is being free from the bondage of the mind.
सिरसा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम हुडा सेक्टर -20 में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान साध्वी नेहा भारती ने कहा कि हम बाहरी तौर पर तो आज़ाद हो गए हैं परंतु मानसिक रूप से आज भी गुलामी में जकड़े हुए हैं। स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ केवल बंधनों से मुक्त होना नहीं, बल्कि विचारों की स्वतंत्रता भी है। जब तक हमारा मन प्रश्न करना, सही-गलत को पहचानना और स्वयं निर्णय लेना नहीं सीखेगा, तब तक सच्ची आज़ादी अधूरी रहेगी। मन की गुलामी से मुक्त होना ही वास्तविक स्वतंत्रता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संतों ने फरमाया है मन जीते जग जीत। मन के विचारों के कारण बुरी संगति के प्रभाव में फंस आज का युवा नशे की ओर जाकर अपना और अपने परिवार का जीवन बर्बाद कर रहा है। युवाओं को इसके लिए पूर्ण सतगुरु की शरण में जाकर ब्रह्म ज्ञान प्राप्त कर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य पूरे करने चाहिए।
विज्ञापन

स्वस्थ और सफल जीवन के लिए नशे से दूर रहे
साध्वी ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि मन को आत्म बल मिले। नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। नशीले पदार्थों के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। मानसिक रूप से व्यक्ति चिड़चिड़ा, अवसादग्रस्त और असंतुलित हो जाता है। नशा परिवार और समाज में कलह का कारण बनता है और आर्थिक स्थिति भी बिगाड़ देता है। पढ़ाई और कार्यक्षमता पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। धीरे-धीरे व्यक्ति अपराध की ओर भी बढ़ सकता है। स्वस्थ और सफल जीवन के लिए नशे से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article