फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Troubled youth committed suicide by hanging in hotel due to money transaction

सिरसा: पैसों के लेनदेन को लेकर परेशान युवक ने होटल में फंदा लगाकर जान दे दी, उकसाने का मामला दर्ज

Sun, 23 Oct 2022 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2022 11:09 PM IST
सार

पुलिस ने मृतक के पिता बलराज सिंह के बयान पर गांव पन्नीवाला मोटा निवासी मुकेश कस्वा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसने बताया कि मुकेश उसके बेटे को पैसों के लेनदेन के मामले में परेशान करता था।

विज्ञापन
Troubled youth committed suicide by hanging in hotel due to money transaction
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

सिरसा में पैसों के लेनदेन को लेकर परेशान 23 वर्षीय युवक ने हिसार रोड स्थित निजीहोटल में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद डिंग थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने पन्नीवाला मोटा निवासी एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा लगाकर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता बलराज ने बताया कि उसका बेटा अवतार सिंह भोपाल की एक निजी कंपनी में काम करता है। इससे पहले वह फौज में हवलदार भी रह चुका है और एक वर्ष बाद ही उसने त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने बताया कि उसका वह बीते दिन भोपाल से आया था और ओएमएम के होटल में बुक कर के रह रहा था।
विज्ञापन


22 अक्तूबर को उसकी बेटे अवतार के साथ बातचीत हुई थी और उसने शाम चार बजे बाजार में बुलाया था। वह शाम चार बजे बाजार में पहुंच गए और अवतार को फोन करते रहे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वह होटल में पहुंचे और मैनेजर से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर ने बताया कि अवतार तीन बजे के बाद कमरे से बाहर नहीं निकला है। उन्होंने जब होटल का कमरा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से लॉक था। इसके बाद उन्होंने दूसरी चाबी से कमरा खोला तो उसका बेटा कमरे के पंखे के साथ लटका हुआ था।

पुलिस ने मृतक के पिता बलराज सिंह के बयान पर गांव पन्नीवाला मोटा निवासी मुकेश कस्वा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसने बताया कि मुकेश उसके बेटे को पैसों के लेनदेन के मामले में परेशान करता था।


ओएचएम में युवक के फंदा लगाने सूचना मिली थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है। मृतक के पिता के बयान पर गांव के युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - अभय कुमार, जांच अधिकारी, डिंग थाना पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed