फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Trauma center built, patients did not get the facility of MRI machine for two years

Sirsa News: ट्रामा सेंटर बना, दो साल से नहीं मिली मरीजों को एमआरआई मशीन की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Trauma center built, patients did not get the facility of MRI machine for two years
सिरसा। ट्रामा सेंटर बनने के बाद भी नागरिक अस्पताल में मरीजों को एमआरआई की सुविधा नहीं मिल रही है। अस्पताल प्रशासन मुख्यालय से पिछले दो वर्षों से पत्राचार करने में ही लगा हुआ है, लेकिन अभी तक एमआरआई की सुविधा को शुरू नहीं करवा पाया है। जिससे जिले के मरीजों को एमआरआई करवाने के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें भारी भरकम फीस देनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शनिवार को निरीक्षण के दौरान यह बात सांसद सुनीता दुग्गल के सामने आई। सांसद ने चिकित्सकों को कहा कि इस मामले में वह प्रदेश के डीजी हेल्थ और स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत करेंगी। अपने गृह जिले के लोगों को एमआईआर की सुविधा मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं सांसद सुनीता दुग्गल ने नशा मुक्ति केंद्र में नशा छोड़ने के लिए आए युवाओं से विशेष तौर पर बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

आर्थो के चिकित्सक न होना भी बड़ी समस्या
चिकित्सक आरके दहिया ने बताया कि पिछले दो माह के दौरान सर्जन व गायनी चिकित्सक की तैनाती की गई है।रेडियालाजिस्ट, स्किन स्पेशलिस्ट व सर्जन के लिए मुख्यालय को पत्र लिखकर अवगत करवाया जा चुका है। परंतु मुख्यालय स्तर से भर्ती न होने के कारण चिकित्सक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि आर्थो के चिकित्सक की कमी हमारे यहां पर है। डॉ. विकास छुट्टी पर गए हुए हैं। वहीं डॉ. पवन की अलग अलग ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में वह इमरजेंसी केस ही देख पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद को मिली सूचना निकली गलत
सांसद सुनीता दुग्गल को सूचना मिली थी कि नागरिक अस्पताल में मरीजों को एक्स- रे, अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है। मशीनें खराब है। जब उन्होंने निरीक्षण किया तो चिकित्सकों ने बताया कि दो एक्स रे मशीन चल रही है। एक पोर्टेबल मशीन है। वहीं अल्ट्रासाउंड मशीन कार्य कर रही है। सांसद ने सभी मशीनों का निरीक्षण कर संतुष्टि जाहिर की। सांसद ने कहा कि उन्हें जैसी सूचना मिली थी, उसके उलट नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की ओर से मरीजों को बेहतर सुविधा मिल रही है।
काउंटर पर नहीं था पंजीकरण करने वाला कर्मी, फोन कर बुलाया
सांसद सुनीता दुग्गल एक बजे के आसपास नागरिक अस्पताल पहुंची। इस दौरान गेट के साथ बने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर दो व्यक्ति खड़े थे। अंदर रजिस्ट्रेशन के लिए कोई कर्मचारी नहीं था। ऐसे में दूसरे कमरे में बैठे चिकित्सक से जब कर्मचारी नहीं होने के बारे में पूछा तो चिकित्सक ने कर्मचारी को फोन किया। फोन के बाद अपनी सीट पर आए कर्मचारी ने कहा कि वह शौचालय गया था, इस कारण सीट पर नहीं था। जिसके बाद उसने अपनी सीट पर काम शुरू कर दिया।
24 को फतेहाबाद में सीएम से कॉलेज निर्माण शीघ्र करवाने की मांग
सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि कहा नशा मुक्ति केंद्र में 40 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था करवाई जा रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज बनने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। 24 जनवरी को फतेहाबाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल आएंगे। वह मुख्यमंत्री से मांग करेगी कि सिरसा के मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए।

नशा छोड़ने आए मरीजों का बढ़ाया हौसला
सांसद सुनीता दुग्गल ने नशा मुक्ति वार्ड में नशा छोड़ने के लिए आए मरीजों से बातचीत की। उन्होंने सभी का हौसला बढ़ाया। इसके दौरान उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत की। चिकित्सकों ने बताया कि जिले के युवा नशे से ज्यादा ग्रस्त है। गलत संगत में पड़ने के बाद युवा नशे के आदी बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed