फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   traffic police

नप और ट्रैफिक पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों ने की बहस, सीएसआई का हाथ पकड़ा

Thu, 16 Jan 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
traffic police
अधिकारियों से बहस करते हुए। - फोटो : Sirsa
शहर के बाजारों में वीरवार को नगर परिषद और यातायात पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया गया। टीम की इस कार्रवाई को देखते ही दुकानदार विरोध करने लग गए। दुकानदारों ने नप अधिकारियों के साथ बहसबाजी शुरू कर दी। एक दुकानदार ने तो सीएसआई का हाथ भी पकड़ लिया। हालांकि, इसी बीच अन्य दुकानदार टीम को आता देखकर अपना सामान उठाकर दुकान में रखने लगे। सड़क तक सामान सजाकर बैठे दुकानदार टीम को देखकर साइन बोर्ड तक अंदर रख आए। इस दौरान कुछ दुकानों से नप कर्मचारियों ने पॉलिथीन भी बरामद किए।
विज्ञापन

सुरखाब चौक से की गई शुरुआत
दरअसल, दोपहर के समय नगर परिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई अपनी टीम के साथ बाजार में पहुंचे। इसी बीच बाजारों में अवैध रूप से की गई पार्किंग को हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस एसएचओ बहादुर सिंह भी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। इसके बाद संयुक्त टीम ने शहर के सुरखाब चौक से ही दुकानों के आगे रखा हुआ अवैध सामान हटवाना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ रेहड़ी चालक अपनी रेहड़ियां सड़क पर खड़ी कर सामान बेच रहे थे तो उन्हें हटवा दिया गया। सीएसआई ने रेहड़ी चालकों को पॉलिथीन का प्रयोग करते देखा तो रेहड़ी चालक से करीब 500 ग्राम पॉलिथीन जब्त कर लिया। रेहड़ी चालक गरीब होने की दुहाई देते हुए माफी मांगने लगा।
विज्ञापन

परशुराम चौक पर मशीन व औजार उठाने पर हुई बहस
चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई जब सामान उठवा रहे थे तो उसी समय परशुराम चौक पर एक दुकानदार ने घास काटने की मशीन और औजार दुकान के बाहर रखे हुए थे। जिस पर नप कर्मचरियों ने सभी औजार अपनी ट्रॉली में डाल लिए, जिसको लेकर दुकानदार बोला कि वह उसका चालान कर दें, सामान क्यों उठा रहे हैं, इस पर नप अधिकारी देवेंद्र बिश्नोई ने कहा कि चालान भी किया जाएगा और सामान भी जब्त किया जाएगा। वहीं, दुकानदार ने अपनी दुकान के आगे अवैध सीढ़ियां भी बनाई हुई थी। सीएसआई ने उसी समय नगर परिषद में फोन कर लोडर मंगवाया और कहा कि वह आधे घंटे में यहां से हटा लें नहीं तो हम उसे तोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान उठाते ही तैश में आकर दुकानदार ने सीएसआई का हाथ पकड़ा
बाजार में एक दुकानदार का बाहर पड़ा सीएसआई ने कब्जे में ले लिया। इसको लेकर दुकानदार तैश में आ गया और बोला कि वह सामान यहां न रखे तो कहां रखे। इसी बहस के चलते दुकानदार ने सीएसआई का हाथ पकड़ लिया। इतना देख नप के कर्मचारियों ने दुकानदार को दूर कर दिया और जो सामान बाहर रखा हुआ था, पूरा अपने कब्जे में ले लिया। नप तथा यातायात पुलिस की टीम ने पूरे बाजार में घूमकर सभी दुकानों के आगे रखे बोर्ड तथा सामान हटवा दिए।
सीएसआई की चेतावनी, दोबारा सामान बाहर मिला तो लोडर से खाली करवाएंगे सड़क
जिन दुकानदारों ने बहुत अधिक मात्रा में सामान दुकानों से बाहर रखा हुआ था, उन्होंने सीएसआई से सामान हटाने के लिए कुछ समय देने की मांग की। इस पर सीएसआई ने सख्त चेतावनी दी कि अगर खुद अपना सामान दुकानों के आगे से नहीं हटाया तो लोडर मंगवाकर पूरी सड़क को खाली करवाएंगे। भविष्य में भी उन्होंने दुकानदारों को सीमित जगह में ही सामान रखने की हिदायत दी।

बाजारों में जिन दुकानदारों ने दुकानों के आगे अवैध रूप से सामान रखा हुआ था, उनका अतिक्रमण हटवाया है। कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध किया था, लेकिन उनका सामान जब्त कर लिया गया। अब अगर आगे से कोई दुकानदार सामान बाहर रखेगा तो उसका चालान कर दिया जाएगा।
- देवेंद्र बिश्नोई, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed