{"_id":"62b4a754c5874b79c1001d43","slug":"tractor-trolley-filled-with-soil-crushed-a-middle-aged-man-died-sirsa-news-hsr634977072","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अधेड़ व्यक्ति को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अधेड़ व्यक्ति को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। डिंग थाना क्षेत्र के गांव शेरपुरा के पास मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने एक अधेड़ को कुचल दिया। जिसके कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने डिंग थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को दिया जाएगा।
गांव ताजिया निवासी करीब 62 वर्षीय कृष्ण कुमार गांव शेरपुरा के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान ताजिया से शेरपुरा की तरफ चालक मिट्टी से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आ रहा था। उसने कृष्ण कुमार को चपेट में ले लिया। इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मृतक के भतीजे सतबीर के बयान दर्ज कर ट्रैैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पुलिस ने नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में लगवाया है और शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
मृतक के भतीजे के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से व्यक्ति की मौत हुई है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
-कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी, डिंग थाना सिरसा ।