फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Today, farmers will road jam at 20 places in the district

जिले में आज 20 जगहों पर किसान करेंगे रोड जाम

Fri, 05 Feb 2021 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Today, farmers will road jam at 20 places in the district
भावदीन टोल प्लाजा पर धरना देते किसान। - फोटो : Sirsa
कृषि कानूूनों के विरोध में किसान शनिवार दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक जिले के अलग-अलग 20 जगहों पर रोड जाम करेंगे। चक्का जाम के दौरान एंबुलेंस, बारात, आर्मी और अन्य इमरजेंसी सेवाएं किसानों द्वारा सुचारु रखी जाएंगी। किसानों के चक्का जाम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन ने करीब 21 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 850 पुलिस कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया है। यातायात को सुचारु रूप से चलाने को लेकर यातायात पुलिस को भी अधिक जवान दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सभी किसानों को अपने-अपने जिलों के नेशनल और स्टेट हाईवे को बंद करने का आह्वान किया गया है। जिसको लेकर पक्का मोर्चा धरना स्थल की ओर से जिले के अलग-अलग प्वाइंट को तय किया गया है और गांवों के किसानों को उन प्वाइंट पर पहुंचने की अपील की गई है। सभी प्वाइंटों पर किसान सुबह 11 बजे पहुंचेंगे और 12 बजे से तीन बजे तक धरना देकर चक्का जाम करेंगे। भावदीन टोल प्लाजा पर किसानों के धरने की अगुवाई कर रहे किसान नेता हरविंद्र सिंह खुहवाली ने किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में टोल पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

इन जगहों पर किसान लगाएंगे जाम
सिरसा से सरदूलगढ़ रोड पर मुसाहिबवाला बार्डर पर सिरसा और पंजाब के किसान संयुक्त रुप से चक्का जाम करेंगे। नेशनल हाईवे पर पंजुआना नहर पर, चोपटा चौक पर जाम लगाया जाएगा। रानियां में ओटू और रिलायंस पेट्रोल पंप के पास और जीवनगर में जाम लगाया जाएगा। नेशनल हाईवे नंबर दस पर भावदीन टोल प्लाजा और खुईयां मलकाना टोल पर जाम लगाया जाएगा। ऐलनाबाद में भादरा रोड, ऐलनाबाद से सिरसा, ऐलनाबाद से राजस्थान रोड पर जाम लगाया जाएगा। जिसमें कि राजस्थान के किसान भी शामिल होंगे। पक्का मोर्चा धरना स्थल पर किसान नेता बाबा गुरदीप सिंह, लखा सिंह अलीका, नायब सिंह मलड़ी, सुखविंद्र सिंह, लाल सिंह मलड़ी, गुरमंगत सिंह, गुरसेव सिंह ने अपील करते हुए कहा कि किसानों को दिए गए समय के अनुसार ही किसान चक्का जाम करेंगे। चक्का जाम के दौरान किसान तय किए गए जगह पर एकत्र हो। शनिवार को डबवाली क्षेत्र में चक्का जाम करने को लेकर नौ जगहें चिह्नित किए गए हैं। हरियाणा किसान एकता के सदस्य एसपी सिंह मसीतां ने बताया कि ओढ़ां, कालांवाली, पाना पुल, अबूबशहर बस स्टैंड, गोरीवाला चौक, चौटाला, मसीतां चौक के साथ-साथ शहर डबवाली के बठिंडा गोल चौक में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पूर्ण चक्का जाम रखा जाएगा। डबवाली में मलोट रोड पर पंजाब के किसानों के साथ जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी सेवाओं के वाहनों की होगी आवाजाही
किसानों के चक्का जाम के दौरान इमरजेंसी सेवाओं की आवाजाही सामान्य रहेंगी जिसमें एंबुुलेंस, बारात, दमकल गाड़ी, आर्मी वाहन और अन्य इमरजेंसी सेवाओं को इन जगहों से गुजरने की अनुमति रहेगी। वहीं पक्का मोर्चा धरना स्थल किसानों ने भी चक्का जाम कर रहे किसानों को शांति पूर्वक तरीके से आंदोलन करने की अपील की है।

यातायात पुलिस ने किया रूट डायवर्ट
किसानों द्वारा तय किए गए जगहों को लेकर यातायात पुलिस ने भी इन जगहों से रूट डायवर्ट करने की तैयारी कर ली है। रोड डायवर्ट करने को लेकर यातायात पुलिस को 140 जवान दिए गए हैं। जोकि जिले के अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात होंगे और वाहनों को अन्य रास्तों से निकलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed