फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   To get three bucks indefinite protest

तीन रुपये पाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना

Sun, 20 Dec 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
To get three bucks indefinite protest
तीन रुपये  के लिए वन मजदूरों ने अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। 60 मजदूर रेंज अधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन


मजदूरों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि हरियाणा सरकार के श्रम विभाग के गजट नोटिफिकेशन के बावजूद भी उनको बढ़ी दर से पगार देने में आनाकानी की जा रही है।
विज्ञापन


कर्मचारी नेता वीरचंद, राजकुमार, सूबा राम, राजन ने बताया कि वे डीसी रेट पर कार्यरत हैं। जुलाई 2015 में उनकी मजदूरी 223 रुपये प्रतिदिन से बढ़कर 226 रुपये  कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर 2015 तक उन्हें तीन रुपये बकाया एरियर नहीं मिला है। अक्तूबर 2015 में प्रदेश सरकार के श्रम विभाग ने महंगाई की बढ़ती दर को देखते हुए उनकी मजूदरी 292 रुपये  प्रतिदिन कर दी थी।

सरकार के आदेशानुसार एक नवंबर 2015 से यह लागू होनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चार माह तक करीब साठ मजदूरों के तीन रुपये (प्रतिदिन) खाने वाले अधिकारी अब श्रम विभाग की गजट नोटिफिकेशन को ही धत्ता बता रहे हैं।


मजदूरों का कहना है कि जब तक उन्हें बकाया एरियर तथा नई दरों के हिसाब से मजदूरी नहीं मिल जाती, तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।

----------------------------------

हां, यह सही है कि जुलाई से अक्तूबर 2015 तक प्रत्येक मजदूर के बढ़े हुए एरियर के हिसाब से तीन रुपये अदा करने हैं। इसी माह यह मजदूरों को कैश दिया जाएगा। 292 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी वाला गजट नोटिफिकेशन 15 दिसंबर को प्राप्त हुआ है। हम 30 नवंबर तक रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज चुके हैं। ऐसे में मजदूरों को पुरानी दर से नवंबर माह का वेतन मिलेगा। हम चेंज करके नहीं भेज सकते। मैंने मजदूरों को समझाया है कि दिसंबर माह की डिमांड में सब एडजस्ट कर दिया जाएगा। मजदूर मानने को तैयार नहीं।
-चरणजीत सिंह, रेंज अधिकारी, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed