फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Time changed, OPD will start one hour late in civil hospital

Sirsa News: समय बदला, नागरिक अस्पताल में एक घंटा देरी से शुरू होगी ओपीडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Time changed, OPD will start one hour late in civil hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। बदलते मौसम के साथ ही अब नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय भी बदला गया है। बुधवार से ओपीडी 8 बजे के बजाय 9 बजे से आरंभ होगी।



इन दिनों दिन व रात के मौसम में काफी बदलाव आया हुआ है। सांझ ढलते ही लोगों को ठंड की आहट होने लगती है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से ओपीडी का समय भी बदलने का फैसला लिया है। ओपीडी अब सुबह 9 बजे शुरू होगी और दोपहर 3 बजे तक चलेगी। सर्दी का मौसम शुरू होने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने समय में फेरबदल किया है। ये समय 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। फिलहाल अस्पताल में ओपीडी सुबह 8 बजे शुरू हो रही है और दोपहर 2 बजे तक चल रही है।




नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 1 हजार से अधिक मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं। इनमें अधिकांश मरीज ग्रामीण क्षेत्र के होते हैं। सुबह की ठंड में उनका आना मुनासिब नहीं हो पाता, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने ओपीडी के समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन


महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed