फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   tiddi dal found in jlalaana, gate information to the department

जलालआना में टिड्डी दल आने की सूचना पर पहुंचे अधिकारी

Tue, 30 Jun 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
tiddi dal found in jlalaana, gate information to the department
खेत का मुआयना करते अधिकारी। - फोटो : Sirsa
गांव जलालआना में दो किसानों के खेत में टिड्डी दल आने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद किसानों में भय का माहौल हो गया। सूचना के बाद कृषि विभाग के अधिकारी रमेश सहु ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारी के मुताबिक इक्का-दुक्का टिड्डी नजर आई हैं, लेकिन नुकसान वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि जलालआना के किसान संदीप सिंह का उनके पास फोन आया था कि उसके खेत में टिड्डी दल की दस्तक हुई है। जिसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर खेत का मुआयना किया। अधिकारी ने पाया कि एक एकड़ फसल में इक्का-दुक्का टिड्डी ही नजर आई। जबकि उसके साथ लगते गुरविन्द्र सिंह केे खेत में भी इसी तर्ज पर टिड्डी नजर आई। अधिकारी ने आसपास के खेतों के किसानों से बातचीत की तो उनके खेतों मेें अभी तक ऐसा कुछ नहीं पाया गया। अधिकारी रमेश सहु ने बताया कि ये टिड्डियां संभवत: हवा के रुख के साथ आई हैं। लेकिन अभी तक फसलों में नुकसान वाली बात नहीं है। अधिकारी ने किसानों को टिड्डी दल बारे जानकारी व उससे बचाव बारे जानकारी दी।
विज्ञापन

यह टिड्डी दल नहीं है, सामान्य इसे हॉपर कहा जाता है। टिड्डी दल हजारों के झुंड में होता है। हॉपर को आम बोल चाल की भाषा में राम जी का घोड़ा कहा जाता है, इसलिए किसान घबराए न।
विज्ञापन

- बाबूलाल, डीडीए, कृषि विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed