फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three youths accused of snatching a mare and running away were arrested

Sirsa News: घोड़ी छीनकर भागने के आरोपी तीनों युवकों कोे किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three youths accused of snatching a mare and running away were arrested
ऐलनाबाद। तलवाड़ा रोड क्षेत्र से घोड़ी व उसका बच्चा छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ढाणी शेरां निवासी सुनील, राकेश व सुरजीत की निशानदेही पर घोड़ी, उसका बच्चा और वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर एक ऐलनाबाद निवासी मदन लाल ने छह जून को पुलिस को दी शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि वह शादी समारोह के अवसर पर घोड़ी सजाकर ले जाता है। पांच जून की शमा को वह अपनी दो घोड़ी व उसके बच्चे को लेकर तलवाड़ा रोड ऐलनाबाद क्षेत्र में घुमाने के लिए ले गया था।
विज्ञापन


घर वापसी के समय नजदीक राजपूताना मेटीरियल स्टोर तलवाड़ा रोड सिरसा के पास पहुंचा, तभी सामने से एक सफेद रंग की कार उसके पास आकर रुकी। कार से तीन व्यक्ति अपने हाथों में तेजधार हथियार लेकर उतरे। दो व्यक्तियों ने उसके हाथ पकड़ लिए और एक व्यक्ति ने उसके हाथ से घोड़ी की लगाम छीनकर घोड़ी पर सवार होकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे-पीछे घोड़ी का बच्चा भी भाग गया। ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर ऐलनाबाद थाना में पशुधन छीना झपटी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को ऐलनाबाद क्षेत्र से काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed