फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   three youth arrested with 30 gram heroin

30 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक काबू

Wed, 06 May 2020 05:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
three youth arrested with 30 gram heroin
जिला पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान विभिन्न स्थानों से 30 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवकों को काबू किया है। प्रथम घटना में जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने डिंग रोड क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 22 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान सिकंदर सिंह निवासी देसू जोधा और गगनदीप सिंह वासी ओढां के रुप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सैल के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 188 के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। दूसरे मामले में जिला की शहर डबवाली थाना पुलिस ने मंडी डबवाली क्षेत्र से बाइक सवार एक युवक को 8 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान मदन लाल वासी वार्ड नंबर 6 मंडी डबवाली के रुप में हुई है। शहर डबवाली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed