फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three tricolor yatra will go out in the city on Independence Day, the route of two is the same

स्वतंत्रता दिवस पर शहर में निकलेंगी तीन तिरंगा यात्रा, दो का रूट एक जैसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three tricolor yatra will go out in the city on Independence Day, the route of two is the same
तिरंगा यात्रा को लेकर अपने विचार रखते किसान नेता। - फोटो : Sirsa
सिरसा। स्वतंत्रता दिवस पर बीजेपी और किसानों की तरफ से शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। किसानों और बीजेपी की तिरंगा यात्रा का आमना सामना न हो इसके लिए उपायुक्त अनीश यादव ने वीरवार को किसान संगठनों और बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की और समय व रूट के संबंधित जानकारी ली है। हालांकि किसानों और बीजेपी की तिरंगा यात्रा का समय और रूट एक साथ होने पर उपायुक्त ने किसानों को समय में बदलाव करने की बात कही। जिस पर किसानों ने समय में बदलाव करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

सिरसा में 15 अगस्त को किसानों के दो गुटों की अलग-अलग और बीजेपी की अलग कुल तीन तिरंगा यात्रा शहर से निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा का आमना सामना न हो इसके चलते उपायुक्त अनीश यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, लखविंद्र सिंह ओलख, चढूनी ग्रुप से भूपेंद्र सिंह वेदवाला के साथ बैठक की। एक घंटे चली बैठक में किसानों के एक ग्रुप का समय भाजपा की तिरंगा यात्रा के समय और रूट एक साथ पाया गया। उपायुक्त ने भूपेंद्र सिंह वेदवाला से तिरंगा यात्रा के समय में बदलाव करने का आह्वान किया लेकिन किसान नेता ने पहले से ही समय तय होने का हवाला देकर समय में बदलाव करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उपायुक्त ने दूसरे किसानों के रूट और समय की लिस्ट देने की बात कहीं। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने शुक्रवार को लिस्ट देने की बात कहीं है।
विज्ञापन

किसान नेता बोले- तीन हजार किसान यात्रा में होंगे शामिल, अब नहीं कर सकते बदलाव
वहीं भूपेंद्र सिंह वेदवाला ने कहा कि चढूनी ग्रुप व भाजपा की तिरंगा यात्रा का समय व रूट एक जैसा होने पर उपायुक्त ने समय बदलने को कहा। लेकिन अब इसमें बदलाव नहीं हो सकता। कार्यक्रम में लगभग 2000 से 3000 किसानों के पहुंचने की संभावना है। हम समय व रूट में कोई बदलाव नहीं करेंगे। वे किसानों को पहले से ही रूट के बारे में जानकारी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की तिरंगा यात्रा का यह रहेगा रूट
भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा 12 बजे दशहरा ग्राउंड से शुरू होकर डबवाली रोड, सांगवान चौक, टाउन पार्क चौक, आंबेडकर चौक, दिल्ली पुल, भूमण शाह चौक से होते हुए लघु सचिवालय में स्थित शहीदों की शहीदी स्मारक पर पहुंचेगी। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ शिरकत करेंगे।

चढूनी समूह की तिरंगा यात्रा का यह रहेगा रूट
चढ़ूनी समूह की तिरंगा यात्रा सुबह 11 से 12 बजे निकाली जाएगी। जिसका रूट पंजुआना लंगर से शुरू होकर एयरफोर्स, अरोड़वंश चौक, सांगवान चौक, टाउन पार्क चौक, आंबेडकर चौक, घोड़ा चौक से होते हुए भावदीन टोल प्लाजा पर समाप्त होगी। वहीं तिरंगा यात्रा से पहले 7 खंडों के किसान पंजुआना लंगर स्थान पर एकत्रित होंगे। यह तिरंगा यात्रा मोटरसाइकल व महिला किसान स्कूटी से निकालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed