फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three tenders given to a firm, cm flying squad raids municipal council after complaint

एक फर्म को दिए तीन टेंडर, शिकायत के बाद नगर परिषद में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three tenders given to a firm, cm flying squad raids municipal council after complaint
सिरसा। नगर परिषद एक ही ठेकेदार की फर्म पर मेहरबान है। तीन टेंडर एक फर्म को मिलने के बाद हुई शिकायत के आधार पर सरकार ने जांच के आदेश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने नगर परिषद कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान जांच टीम ने संबंधित अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए और रिकॉर्ड खंगालकर कई फाइलें कब्जे में भी ली हैं। इस कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को अचानक मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के अधिकारी राजेश कुमार ने दस्तक दी। उड़नदस्ते ने विभिन्न ब्रांच में दस्तक देकर कई फाइलों का रिकॉर्ड खंगाला और कुछ फाइलें कब्जे में भी ली। बताया जा रहा है कि इसके अलावा नगर परिषद के एमई सुनील लांबा और जेई प्रवीण शर्मा के बयान भी दर्ज किए गए। इससे पहले भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने इसी मामले में छापा मारा था। उस समय अधिकारियों के बयान दर्ज नहीं हो पाए और कार्यालय शिफ्ट होने के कारण रिकार्ड भी पूरा खंगाल नहीं पाए थे। एसडीएम डॉ. जयवीर यादव ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापा कार्रवाई से अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन

ये है मामला
नगर परिषद की ओर से कई तरह के काम ठेका एजेंसी के माध्यम से करवाए जा रहे हैं। इनमें जहां एक कूड़ा उठान का काम है, तो दूसरी ओर पार्कों की देखभाल और साज संभाल का काम। इसके अलावा अभी हाल ही में आधे शहर की सफाई का जिम्मा भी ठेका एजेंसी को ही सौंपा गया है। इसे इत्तेफाक कहा जाए या साजिश के साथ-साथ अधिकारियों की मिलीभगत कि उक्त तीनों काम एक ही एजेंसी के पास हैं। ऐसे में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। सूत्र बताते हैं कि सरकार के पास शहर के किसी नागरिक ने शिकायत कर डाली और अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगे। इस शिकायत के आधार पर सरकार ने जांच के आदेश दिए और इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को दी। अब उड़नदस्ता लगातार इस मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई के काम का दिया वर्क ऑर्डर लेकिन नियमित कर्मचारी नहीं किए शिफ्ट
नगर परिषद ने हाल ही में आधे शहर की सफाई का काम एक ठेका एजेंसी को दिया है। शहर के हिसार रोड की तरफ का एरिया एजेंसी को दिया गया है, लेकिन अभी भी यहां नगर परिषद के नियमित कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। ठेका एजेंसी को काम सौंपने के बाद तुरंत प्रभाव से इन कर्मचारियों को बाजार की ओर शिफ्ट किया जाना था। इस संबंध में नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक जयबीर सिंह का तर्क है कि अभी रोस्टर प्लान बना रहे हैं। जल्द ही कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की जाएगी। ठेका एजेंसी को काम सौंपने के बाद भी इस काम में देरी के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया।
रुटीन की जांच है : कार्यकारी अधिकारी
सीएम फ्लाइंग की टीम आई थी। ये रुटीन की जांच है और टीम आती रहती है।
- संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed