फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three more people got dengue in the district, 27 cases found in a week

Sirsa News: जिले में तीन ओर लोगों को हुआ डेंगू, एक सप्ताह में मिले 27 केस

Sat, 16 Sep 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 16 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Three more people got dengue in the district, 27 cases found in a week
लारवे की तलाश करते हुए स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी । स्त्रोत: स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में शनिवार को डेंगू के तीन नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू मरीजों का आंकड़ा 110 तक पहुंच गया है। पिछले एक सप्ताह में करीब 27 केस मिल चुके हैं। इसके अलावा अब तक शहर क्षेत्र में अब तक 70 व ग्रामीण क्षेत्र में 40 मामले मिल चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार संदिग्धों के सैंपल एकत्र करने व लारवे की तलाश के लिए सर्वे किया जा रहा है। विभाग ने जिले में अब तक 200 लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं। शनिवार को मीठी सुरेरां में एक व कालांवाली में दो लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। जिले में अब चार डेंगू के मरीज सक्रिय है। इनका निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नागरिक अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 30 बेड लगाए हैं, लेकिन अस्पताल में नाम मात्र मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। विभाग ने अब तक करीब 300 संदिग्ध लोगों के सैंपल एकत्र किए हैं।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में मिले डेंगू के मामले
शनिवार : छह केस
सोमवार : छह केस
मंगलवार : एक
बुधवार : चार
वीरवार : -
शुक्रवार : सात
शनिवार : तीन


बारिश के कारण बढ़ेगी परेशानी, पनपेंगे मच्छर
शनिवार को हुई बारिश होने के बाद शहर में अलग-अलग स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। इसके कारण डेंगू व मलेरिया के मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। इससे डेंगू व मलेरिया के मामले में बढ़ोतरी होने की आशंका भी जताई जा रही है। नगर परिषद को फिर से शहर में सिरे से फॉगिंग करवाने व स्वास्थ्य विभाग को सर्वे करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिले में शनिवार को तीन डेंगू के मामले मिले हैं। जिले में अब तक 110 डेंगू के मामले मिल चुके हैं। जिनमें से अभी केवल चार मरीज ही सक्रिय है। इनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। - डॉ. गौरव कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed