{"_id":"6786a68293d00def490c96d5","slug":"three-loans-were-taken-on-the-same-house-with-fake-documents-then-sold-it-further-with-fake-noc-husband-and-wife-arrested-sirsa-news-c-128-1-slko1008-131514-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फर्जी दस्तावेज से एक ही मकान पर कराए 3 लोन, फिर फर्जी एनओसी लेकर आगे बेचा, पति-पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फर्जी दस्तावेज से एक ही मकान पर कराए 3 लोन, फिर फर्जी एनओसी लेकर आगे बेचा, पति-पत्नी गिरफ्तार
Tue, 14 Jan 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। केनरा बैंक में एक ही प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज जमा करवाकर पति-पत्नी ने तीन बार लोन ले लिया। इतना ही नहीं लोन लेने के बाद दपंती ने नगर परिषद से एनओसी लेकर उसी प्रॉपर्टी को 80 लाख रुपये में बेच दिया। बैंककर्मी जब नोटिस चस्पा करने गए तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।
शहर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बी ब्लॉक हाल अग्रसेन कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार व उसकी पत्नी सत्यभामा के रूप में हुई है। दोनों ने सिटी थाना रोड केनरा बैंक से करीब 44 लाख 87 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
शहर थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि 31 अगस्त 2021 को केनरा बैंक के तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक धीरज कुमार की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी। शिकायत में बैंक मैनेजर ने बताया था कि कृष्ण कुमार व उसकी पत्नी सत्यभामा ने अपने मकान नंबर 232 बी-ब्लॉक सिरसा की रजिस्ट्री के आधार पर केनरा बैंक सिरसा से 44 लाख 87 हजार रुपये के तीन लोन मंजूर करवाए थे। इसके बाद दोनों आरोपियों ने लोन की राशि नहीं चुकाई और उक्त मकान की फर्जी एनओसी तैयार करवाकर 80 लाख रुपये में किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। शहर थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि अभियोग की जांच जारी है, जो भी व्यक्ति इस मामले में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
ऑनलाइन सिस्टम के बाद कैसे मिली एनओसी
वर्ष 2022 से पहले बैंक से लोन लेने के लिए नगर परिषद के पास लोन दर्ज करवाना पड़ता था। ऐसे में 2021 में एनओसी लेने से पहले बैंक से लोन क्लीयर करवाने की जरूरत पड़ती थी। बैंक लेटर के बाद ही प्रॉपर्टी आईडी से लोन हटता था। ऐसे में प्रॉपर्टी मालिक को एनओसी किस आधार पर नगर परिषद से प्राप्त हुई है। यह जांच का विषय है। इस मामले में पुलिस की टीम जांच कर रही है