फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three controlled with pistol and 4 kg dodapost

पिस्तौल व 4 किलो डोडापोस्त सहित तीन काबू

Sat, 27 Feb 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Three controlled with pistol and 4 kg dodapost
सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने रात्रि नाइट डोमिनेशन में गश्त व चेकिंग के दौरान एक अवैध पिस्तौल व चार किलो डोडापोस्त सहित तीन युवकों को काबू किया है। प्रथम घटना में सीआईए कालांवाली पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव हस्सू क्षेत्र से एक युवक को 315 बोर अवैध पिस्तौल सहित काबू किया। सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र लीला सिंह निवासी गांव हस्सू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अवैध हथियार तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने टी प्वाइंट जोगेवाला रोड़ डबवाली क्षेत्र से एक युवक को एक किलो 500 ग्राम डोडा चूरापोस्त के साथ काबू किया है। युवक की पहचान संदीप कुमार पुत्र हेमराज निवासी नर्सिंग कॉलोनी डूमवाली पंजाब के रुप में हुई है। सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दोनो लोगों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पीरखेड़ा से ढाई किलो डोडापोस्त सहित युवक काबू
वहीं, एक अन्य घटना में पुलिस ने गांव पीरखेड़ा क्षेत्र से एक युवक को दो किलो 500 ग्राम डोडा चूरापोस्त के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान सुरेंद्र उर्फ धोलू पुत्र जगदीश निवासी ढाणी पीर खेड़ा के रुप में हुई है। सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दोनो लोगों के खिलाफ थाना ओढां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान चूरापोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed