फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three arrested for assaulting a witness and threatening to kill him by showing weapons

Sirsa News: गवाह से मारपीट करने व हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने मामले में तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for assaulting a witness and threatening to kill him by showing weapons
बडागुढ़ा। एनडीपीएस के एक मुकद्दमे में गवाह गांव रघुवाना निवासी गुरजीत सिंह के साथ चार लोगों द्वारा मारपीट करने व हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में बडागुढ़ा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गांव रघुवाना निवासी प्रगट, अमृतपाल व सुखविंदर उर्फ सुक्खा शामिल है।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों में से सुखविंदर व अमृतपाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि प्रगट को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गाड़ी व हथियारों की बरामदगी करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस ने बीती आठ मार्च को गुरजीत सिंह के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने व हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया था। गुरजीत सिंह ने बताया था कि वह आरोपी प्रगट सिंह के खिलाफ पंजाब में दर्ज एक एनडीपीएस के मामले में गवाह है। इसी के चलते प्रगट ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट कर व जान से मारने की धमकी दी है। बडागुढ़ा थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसमें से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आरोपी प्रगट से गाड़ी व हथियारों की बरामदगी के साथ-साथ उसका अन्य आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि प्रगट के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed