{"_id":"6259a82c0ab19e66311753af","slug":"three-and-a-half-lakh-rupees-cheated-from-uncle-in-the-name-of-getting-his-nephew-engaged-in-punjab-police-sirsa-news-hsr6292034200","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजे को पंजाब पुलिस में लगवाने के नाम पर मामा से ठग लिए साढ़े तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजे को पंजाब पुलिस में लगवाने के नाम पर मामा से ठग लिए साढ़े तीन लाख रुपये
विज्ञापन
सिरसा। भांजे को पंजाब पुलिस में नौकरी दिलवाने के लिए मामा ने पंजाब निवासी तीन व्यक्तियों को साढ़े तीन लाख रुपये दे दिए। एक माह तक उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने अपने आप को ठगा हुआ महसूस किया। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत एसपी अर्पित जैन को दी। एसपी ने शिकायत की जांच डीएसपी कालांवाली को दी तो उन्होंने पंजाब के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जसविंद्र सिंह उर्फ काका सिंह निवासी संगत खुर्द पंजाब, बीरवल व गुरदीप सिंह निवासी गांव दयालपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव गदराना निवासी दलोर सिंह ने बताया कि वह दिव्यांग है। उसकी बड़ी बहन बलजीत कौर की शादी गांव लक्कड़ांवाली में की थी। शादी के करीब 15 साल बाद उसके बहनोई की मौत हो गई। जिसके बाद बहन व उसके बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी उस पर आ गई। उसका भांजा इकबाल सिंह बेरोजगार है और खेतीबाड़ी करके अपना जीवन यापन करता है। उसके भांजे नें पंजाब पुलिस में नौकरी लगने हेतु जुलाई 2020 को आवेदन किया था। जिसकी लिखित परीक्षा 26 अक्तूबर 2020 को हुई और परीक्षा परिणाम 27 अक्तूबर 2020 को जारी हुआ, जिसमें उसका सिलेक्शन नहीं हुआ। उसकी बहन की ननद सुखपाल सिंह गांव तयोना पुजारिया, तलवंडी साबो के साथ शादीशुदा है। सुखपाल सिंह की जानकारी आरोपी जसविंद्र सिंह उर्फ काका सिंह के साथ थी। बीरबल ने सुखपाल सिंह के माध्यम से हमारे साथ संपर्क किया और कहने लगा कि आपके भांजे इकबाल को वेटिंग लिस्ट में नौकरी लगवाना है तो वह लगवा सकता है। क्योंकि मेरा भाई पंजाब पुलिस में नौकरी करता है और उसकी अच्छी जान पहचान भी है। जसविंद्र सिंह ने एक माह में साढ़े तीन लाख रुपये देने पर नौकरी लगवाने की बात कही। जिस पर उन्होंने विश्वास कर 31 मार्च 2021 को सुखपाल सिंह व उसके लड़के जसप्रीत सिंह के सामने गांव गदराना में जसविंद्र सिंह उर्फ काका व बीरबल को ढाई लाख रुपये नकद व एक लाख रुपये का चेक पंजाब नेशनल बैंक का दिया। जिसे जसविंद्र सिंह ने कैश करवा लिया। इसके बाद करीब एक माह बीत गया, लेकिन नौकरी नहीं लगी। उन्होंने कई बार आरोपियों से संपर्क किया तो वे हर बार उन्हें टरका देते। इसके बाद पंचायत हुई, जिसमें आरोपियों ने उन्हें 3.50 लाख का चेक दिया, जोकि बैंक में लगाने पर पता चला कि खाते में पैसे ही नहीं है। जब उन्होंने सख्ती से बात की तो तीनों ने उन्हें इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डीएसपी कालांवाली ने जांच की और आरोपियों के खिलाफ अब केस दर्ज के आदेश दिए हैं।