फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   thorny bushes leaning on the road

Sirsa News: दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही सड़क पर झुकी कंटीलीं झाड़ियां, मूकदर्शक बना विभाग

Fri, 08 Nov 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 08 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
thorny bushes leaning on the road
बडागुढ़ा में पेड़ों की झुकी टहनियां वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बन रही हैं।
बडागुढ़ा। सड़कों किनारे पेड़ों की झुकी टहनियां वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बन रही हैं। इस ओर संबंधित विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा। गांव बप्पां में नागोकी-नेजाडेला रोड पर कांटेदार झाड़ियां के कारण वाहन चालकों के लिए साइड देना खतरे से खाली नहीं है। रात्रि के समय तो खतरा और भी बढ़ जाता है। इन झाड़ियों के कारण काफी दोपहिया वाहन चालक साइड देते समय चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्थिति ये है कि झाड़ियां करीब 3 से 4 फुट तक सडक़ पर फैली हुई हैं। बप्पां में बड़ी नहर के पुल से लेकर गांव तक सड़क के दोनों तरफ की झाड़ियां सड़क पर झुकी होने के चलते सड़क संकरी हो गई है। नहर पुल से नागोकी रोड पर भी यही स्थिति है। ये झाड़ियां कांटेदार पेड़ों की है। लोगों ने विभाग से मांग करते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान किया जाए। विभागीय नियमानुसार पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को सड़क की बर्म की दोनों साइड 3-3 फुट सफाई करनी होती है, लेकिन विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। पूछे जाने पर एक-दूसरे विभाग पर बात थोपकर इतिश्री कर दी जाती है। इस अनदेखी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन



गांव बप्पां से लेकर बड़ी नहर तक तकरीबन 2 किलोमीटर के क्षेत्र में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। दोनों तरफ की कांटेदार झाड़ियां ने सड़क को एक तरह से बाधित किया हुआ है। साइड देते समय अगर जरा सी चूक हुई तो चोट लगना स्वाभाविक है। इन झाड़ियों की वजह से साइड देते समय आए दिन कोई न कोई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो जाता है। रात्रि के समय तो समस्या काफी बढ़ जाती है। सामने से आ रहे वाहनों की तेज लाइट के चलते कुछ दिखाई नहीं दे पाता। संबंधित विभाग से मांग है कि इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


- भगवत दयाल





सड़क पर झुके कांटेदार बबूल के पेड़ों की टहनियों की वजह से हर समय हादसे का भय बना रहता है। बड़ी नहर की तरफ आवागमन भी अधिक रहता है। मार्ग काफी तंग है। इस समय खेतों में भी कार्य की अधिकता है जिसके चलते ट्रैक्टर या अन्य कृषि संसाधनों के आवागमन के चलते कभी भी दुर्घटना हो सकती है। अगर रात को इस मार्ग से जाएं तो काफी जोखिम भरा है। नागोकी रोड पर हैंडपंप लगा हुआ है जहां पर लोग दोपहिया वाहनों पर सवार हो कर पानी भरने जाते हैं। सामने से आ रहे वाहन को साइड देते समय अक्सर हादसे हो जाते हैं। इस समस्या की ओर विभाग को ध्यान देना चाहिए।

- जयकिशन कंबोज

इस सड़क पर हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। जिसका कारण सड़क के दोनों ओर लगे वृक्षों की झुकी टहनियां व कंटीली झाडिय़ां हैं। धुंध का मौसम भी आने वाला है ऐसे में दुर्घटना का डर और बढ़ेगा। विभाग को चाहिए कि धुंध के मौसम से पूर्व ही इन टहनियों व झाडिय़ों को कटवाए। रास्ता तंग होने के चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कत आ रही है जिसमें मुख्यत: दोपहिया वाहन चालक शामिल हैं। दोपहिया वाहन के गुजरते समय ये कंटीली झाडिय़ां चालक की आंख व जान दोनों पर भारी पड़ सकती है। विभाग से मांग है कि इस समस्या की ओर शीघ्र ध्यान दिया जाए ताकि कोई ऐसी घटना न हो।


- पवन मेहता।


वैसे देखा जाए तो लगभग हर सड़क के यही हालात हैं। विभाग इस ओर क्यों नहीं ध्यान देता। क्या विभाग को किसी दुर्घटना का इंतजार है। रात्रि के समय ये झाडिय़ां नजर नहीं आती जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इसके अलावा साइड देते समय भी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता। बप्पां में नागोकी-नेजाडेला रोड पर तो स्थिति काफी चिंताजनक है। रात्रि के समय तो साइड देना दुर्घटना को न्योता देने के समान है। इस रोड पर इन टहनियों एवं कंटीली झाड़ियों के चलते अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस ओर पंचायत, वन विभाग या पीडब्ल्यूडी बीएंडआर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा।

- श्यामसुंदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed