फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Third front formation exercise to begin with Samman Diwas rally: Abhay Chautala

सम्मान दिवस रैली से शुरू होगी तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद : अभय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Third front formation exercise to begin with Samman Diwas rally: Abhay Chautala
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते अभय चौटाला । विज्ञप्ति - फोटो : Sirsa
सिरसा। भाजपा देश में सीबीआई व ईडी के माध्यम से राज करना चाहती है जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, जो लोग चौधरी देवीलाल के नाम पर सत्ता में हैं, वे आज उनकी जयंती पर आयोजन करने का भी साहस नहीं जुटा पा रहे। जजपा आज पूरी तरह से फेल हो चुकी है। यह बात इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कही।
विज्ञापन

फतेहाबाद में आगामी 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर यह बैठक आयोजित की गई। विधायक अभय सिंह ने कहा कि सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में अभी तक लोगों के पास कोई राजनीतिक विकल्प नहीं था मगर इसी दिन भाजपा कांग्रेस के खिलाफ तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद आरंभ होगी। इसमें देश के विपक्षी राजनीतिक दलों के कद्दावर नेता अपनी भूमिका निभाएंगे। इनेलो नेता ने कहा कि विकास का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा जजपा सरकार के कार्यकाल में राजकीय स्कूलों को बंद कर शिक्षा का व्यवसायीकरण किया जा रहा है। बेरोजगार के मामले में देश में नंबर वन है। युवा नशे व अपराध की ओर बढ़ चला है। इस मौके पर युवा इनेलो नेता कर्ण चौटाला, महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने भी संबोधित किया। बैठक में जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, किसान सेल के प्रदेश संयोजक फूल सिंह मंजूरा, महिला प्रदेश संयोजक सुमित्रा देवी, वेद मुंडे, नरेंद्र प्रजापत, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, जसवीर जस्सा, महंत बलदेव दास, कृष्णा फौगाट, विनोद बैनीवाल, नछत्र सिंह मल्हान, महावीर शर्मा, धर्मवीर नैन, जसविंद्र बिंदु, सुभाष नैन, अभय सिंह खोड, राजेंद्र बैनीवाल, गुरविंद्र सिंह गिल, जरनैल चंदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महिलाएं हरी चुनरी व पुरुष हरी पगड़ी पहनकर आएंगे
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सभी हाईवे पर सम्मान दिवस रैली के होर्डिंग्स लगाएं। उन्होंने कहा कि सभी प्रकोष्ठों की ओर से 22 जोनों में बांटकर इसकी तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। रैली में जहां महिलाएं हरी चुनरी व हरा सूट पहनकर आएंगी वहीं पुरुष भी हरी पगड़ी पहनकर आएंगे। उन्होंने कहा कि रैली में किसी को कोई असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक पैमाने पर प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे नेता
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि रैली में जहां देश के विभिन्न राज्यों से लोग अपने जननायक को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, पंजाब के पूर्व सीएम परकाश सिंह बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार, बिहार के सीएम नीतिश कुमार, राज्यपाल सतपाल मलिक, फारूख अब्दुल्ला, टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा, उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व सीताराम येचूरी भी पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed