{"_id":"6761c5f394e35e7c7c0184d4","slug":"third-accused-in-liquor-vend-robbery-case-arrested-in-abubshahr-sirsa-news-c-128-1-svns1027-130137-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अबूबशहर में शराब ठेके पर लूट मामले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अबूबशहर में शराब ठेके पर लूट मामले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Wed, 18 Dec 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए स्टाफ डबवाली व एनएनसी डबवाली की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अबूबशहर ठेके पर लूट करने वाले तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जश्न उर्फ तारू निवासी अबूबशहर के रूप में हुई है।
आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन ने बताया कि 12 दिसंबर को टेकचंद निवासी बनवाला जिला सिरसा ने शिकायत में बताया था कि गांव अबूबशहर में उनकी फर्म एपीएस बिल्डर्स के नाम से अंग्रेजी शराब ठेका खोला हुआ है।
ठेके पर सेल्समैन गौतम कुमार व नीतीश कुमार काम करते हैं। 11 दिसंबर की रात कुछ बदमाश लूट के इरादे से कापा, कुल्हाड़ी, राॅड से ठेके का शटर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। डबवाली सदर थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।