फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   They trust in Baba... but the devotees rejoice

Sirsa News: बाबा के भरोसे चलते हैं... पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
They trust in Baba... but the devotees rejoice
सिरसा।अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में आयोजित भजन संकीर्तन में मौजूद श्रद्धालु। समिति
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में बुधवार रात को श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से परिवर्तिनी एकादशी के उपलक्ष्य में भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया। राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। गनेरीवाला ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भजन- हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, अपनी कृपा सांवरे बनाए रखना, जन्म जन्म का साथ है हमारा तुम्हारा, तू कृपा कर बाबा कीर्तन करवाउंगा, थाली भर के ल्याई खिचड़ो ऊपर घी की बाटकी, श्याम बाबा गो श्रृंगार मने भावे सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


भजन संध्या के दौरान दो बच्चियों ने राधा-कृष्ण बनके भजनों पर बहुत ही सुंदर नृत्य किया। बाद में फतेहाबाद से आई भजन गायिका ख्वाहिश कपूर ने भजन- बोलो-बोलो प्रेमियों श्याम की जय, पार मेरी कश्ती बाबा लगानी पड़ेगी, देता हरदम सांवरे तू हारे का साथ, दरबार मेरे श्याम का सबको बुला रहा, तेरे चेहरे में वो जादू है तेरी आरे खिंचा आता हूं, भर दे श्याम झोली भर दे, बाबा आ जाओ ना निर्धन के यहां, कन्हैया आजा रे कन्हैया आजा रे सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


धाम के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर अनिल मेहता ने सपरिवार पूजा अर्चना करवाई। मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा व धनंज्य शुक्ला ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई। भजन संध्या के समापन पर बाबा की आरती की गई और बाबा को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed