फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There will be special arrangements for the students in Dharamshalas, buses will run from the police line to the examination centers

Sirsa News: धर्मशालाओं में परीक्षार्थियों के लिए रहेगा विशेष प्रबंध, पुलिस लाइन से परीक्षा केंद्रों के लिए चलेगी बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
There will be special arrangements for the students in Dharamshalas, buses will run from the police line to the examination centers
सीईटी को लेकर बस डिपो में बसें। 
सिरसा। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी)-2025 देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए उपायुक्त शांतनु शर्मा और एसपी डॉ. मयंक गुप्ता स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हो और परीक्षार्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए अलग अलग नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने समाजसेवी संस्थाओं की मदद से धर्मशालाओं व सामुदायिक केंद्रों में परीक्षार्थियों के ठहराव की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी सार्वजनिक किए हैं, ताकि परीक्षार्थी जानकारी हासिल कर सकें। परीक्षा के सफल संचालन के लिए चार रिजर्व समेत 34 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, ट्रैफिक व्यवस्था को संभालते हुए डीएसपी स्वयं नजर आएंगे। इतना ही नहीं, इस दौरान परीक्षार्थियों को होटलों में ठहराव के लिए कोई परेशानी न आए। होटल आदि में किसी प्रकार की परेशानी न आए। इसके लिए भी विशेष टीम गश्त पर रहेगी।
विज्ञापन

जिले में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें प्रत्येक सत्र में 14,750 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी चारों सत्र में लगभग 59 हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। सिरसा से हिसार जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए 414 बसों की व्यवस्था की गई है, जो जिले में बनाए 9 कलस्टर अनुसार दोनों दिन सुबह और शाम के सत्र अनुसार अलग-अलग समय पर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईटी के परीक्षार्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में दूर दराज के परीक्षार्थियों के लिए 25 जुलाई से 28 जुलाई तक मुफ्त परिवहन सुविधा रहेगी। शुक्रवार से ही परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज ने निशुल्क यात्रा की शुरुआत कर दी है।


इस प्रकार किया गया है बसों का प्रबंध
परीक्षार्थियों के लिए पुलिस लाइन सिरसा से शटल बस सर्विस प्रदान की जाएगी। इसके लिए 120 बसों की अलग से व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 24 बसें रिजर्व रखी गई हैं। कुल 558 बसों का प्रबंध किया गया है।
विशेष रूप से यह रहेगी कंट्रोल रूम में सेवा
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 01666-247538 है। वहीं ,अमित मनहर (98122-75988) को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी लगाया गया है।
आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
सीईटी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
- जिला नागरिक अस्पताल, सिरसा (90530-13965)
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रानियां (01698-250137)

- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओढां (93501-09738)
यह चिकित्सक रहेंगे एमरजेंसी ड्यूटी पर
सिविल अस्पताल सिरसा से पीएमओ डाॅ. पवन, सीएचसी ओढां एसएमओ डाॅ. सुमित, सीएचसी रानियां से एसएमओ डाॅ. ओमप्रकाश को नोडल अधिकारी लगाया गया है। इसके अलावा डाॅ. संदीप सिंह को एंबुलेंस सर्विस का नोडल अधिकारी लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों दिनों के अनुसार सात-सात एंबुलेंस परीक्षा केंद्रों के अनुसार तैनात की गई है।

बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए यह धर्मशालाएं आरक्षित

सिरसा
धर्मशाला संपर्क सूत्र
जाट धर्मशाला - 79426-98050
बिश्नोई धर्मशाला - 01666-281985
सेठ तुलाराम धर्मशाला- 92559-37800
कंबोज धर्मशाला - 79426-88341
कुम्हार धर्मशाला - 01666-226797
गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब - 94681-47545
रानियां में अग्रवाल धर्मशाला व जैन धर्मशाला और ओढां में सामुदायिक केंद्र में व्यवस्था रहेगी।
परीक्षा केंद्र पर इस प्रकार रहेगी अधिकारी व कर्मचारी की ड्यूटी

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र अधीक्षक के अलावा चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व 24 परीक्षार्थियों पर एक इनविजिलेटर की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं एक इनविजिलेटर को रिजर्व रखा गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर कुल 11 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, जिसमें दो महिला व आठ पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हैं। ये पुलिसकर्मी एसआई व एएसआई रैंक स्तर के अधिकारी के निर्देशानुसार कार्य करेंगे। परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार से ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने इसके लिए थाना प्रभारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। डीएसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं, जो शहर में वाहनों का सुचारू रूप से आवागमन सुनिश्चित करेंगी। शहर में चार जगह पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से क्रेन की व्यवस्था रहेगी। जिले में 20 पेट्रोलिंग पार्टियां ट्रैफिक के सुचारू रूप से चलाने के लिए तैनात रहेगी, 13 ईवीआर व 29 राइडर भी तैनात किए गए हैं। विशेष परिस्थिति में परीक्षार्थी की परेशानी का हर संभव समाधान का प्रयास किया जाएगा।


------------------सभी परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे। सीईटी के सफल संचालन के लिए व परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। --- शांतनु शर्मा, उपायुक्त सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article