फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There will be sero survey in four colonies and 12 villages of the district

जिले की चार कॉलोनियों और 12 गांवों में होगा सीरो सर्वे, दो दिन में देनी होगी रिपोर्ट

Sat, 10 Oct 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
There will be sero survey in four colonies and 12 villages of the district
कोविड टीम को प्रशिक्षण देते सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार। - फोटो : Sirsa
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सीरो सर्वे दोबारा करवाने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोविड टीम को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। सीरो सर्वे जिले के 12 गांवों और शहर की चार कॉलोनियों से किया जाएगा। जिसके लिए विभाग ने शहर में चार डिस्पेंसरी और गांवों के चार पीएचसी केंद्रों को चिह्नित कर लिया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले से करीब 750 सैंपल लेगी। वहीं शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 75 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए नवनियुक्त सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने जिले में सीरो सर्वे करवाने का निर्णय लिया है। इस दौरान जांच की जाएगी कि किन लोगों में से कोरोना होकर निकल गया है या जो संक्रमित होने के बाद वे अपने आप स्वस्थ हो गए हैं। सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग जिले के 750 लोगों के सैंपल लेगा और उनकी जांच करेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शहर की चार कॉलोनी और जिले के 12 गांवों का चयन किया है। जहां विभाग द्वारा सर्वे किया जाएगा। इस दौरान टीमें जिले के गांवों से 450 सैंपल तो शहर से 300 सैंपल एकत्रित करेगा।
विज्ञापन

इन जगहों पर होगा सर्वे
सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 12 गांवों को चुना है। जिनमें पन्नीवाला मोटा, नुहियांवाली, घुक्कांवाली, नाथूसरी चोपटा, लुदेसर, तरकांवाली, दड़बी, वेदवाला, हांडी खेड़ा, गोरीवाला, खुईयां मलकाना और झूठी खेड़ा के 450 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव के पीएचसी या उनके सब सेंटर में लोगों की जांच करेगी। जिसकी रिपोर्ट विभाग मुख्यालय को भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की चार कॉलोनी में 300 लोगों की होगी जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहर की चार कॉलोनी चत्तरगढ़ पट्टी, हुडा सेक्टर, थेहड़ मोहल्ला और इंद्रपुरी मोहल्ला के 300 लोगों की जांच वहां पर स्थित डिस्पेंसरी में करेगी। स्वास्थ्य विभाग ने अब कोविड टीम को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। यह सभी सैंपल दो दिन में करने होंगे, जिसकी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी जाएगी।
जिले में 75 नए मरीज संक्रमित मिले
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 75 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मिले लोगों में एक नाथूसरी चोपटा, एक रानियां, एक मौजूखेड़ा, एक रामपुरा थेड़ी, एक भारत नगर, दो बेगू रोड, एक चक्कां, दो बांसल कॉलोनी, एक कल्याण नगर, एक खन्ना कॉलोनी, एक हुडा, एक सुरगढ़िया चौक, हिसार रोड, एक नाथूसरी कलां, एक वार्ड नंबर चार सिरसा, एक महावीर कॉलोनी, एक एमसी कॉलोनी, एक बांसल कॉलोनी, एक कालांवाली, एक नोहरिया बाजार, एक बेगू रोड, दो चौटाला, एक हिसार रोड, छह डबवाली, एक घेरवाला बस्ती, एक करीवाला, एक ग्लोबल स्पेस, एक हंजीरा, एक रानियां रोड, एक मल्लेकां, एक रानियां गेट, एक अग्रसेन कॉलोनी, तीन खैरपुर, एक मोरीवाला, एक पनिहारी, तीन कालांवाली और एक रोडी से शामिल है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4230 हो गया है।

कोट
जिले में सीरो सर्वे को लेकर शहर और गांवों से 750 सैंपल लिए जाएंगे। सर्वे के लिए शहर की चार कॉलोनी और 12 गांवों को चुना गया है। जहां पर सर्वे किया जाएगा। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 75 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
-डॉ. कृष्ण कुुमार, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed