{"_id":"64ad981a36766f2de50f0869","slug":"there-was-a-jump-in-the-price-of-tomato-reached-from-130-to-200-rupees-in-two-days-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-2641-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: टमाटर के भाव ने लोगों को किया लाल, दो दिन में 130 से 200 रुपये तक पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: टमाटर के भाव ने लोगों को किया लाल, दो दिन में 130 से 200 रुपये तक पहुंचे
Tue, 11 Jul 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कई राज्यों में अधिक बारिश होने के कारण अब सब्जियों के दाम में भारी उछाल आया है। एक से डेढ़ सप्ताह पहले 10 से 20 रुपये तक बिकने वालीं हरी सब्जियां के दाम अब 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। दो दिन में टमाटर के भाव में 70 रुपये प्रति किलो तक उछाल आया है। दो दिन पहले 130 रुपये बिकने वाला टमाटर अब 200 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। शिमला मिर्च के भाव भी 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
बारिश के कारण लोकल सब्जियां खत्म हो गई हैं, वहीं बाहर राज्यों से आनी वाली सब्जियों की सप्लाई प्रभावित है। इस बार प्याज नहीं बल्कि टमाटर भी लोगों की आंखों में आंसू ला रहा है। जिले में टमाटर की कीमत 200 रुपये तक पहुंच चुकी है। प्याज 10 रुपये से बढ़कर 40 रुपये किलो हो गया है। घीया और टिंडा भी 40 से 60 रुपये बिक रहा है। लोगों का कहना है टमाटर महंगा होने के कारण उन्होंने इस्तेमाल करना ही बंद कर दिया है। टमाटर महंगा होने के कारण लोगों का खाने का स्वाद ही चला गया। इस समय लोग दाल, चने व राजमा का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं।
हिमाचल से सिरसा में आता है टमाटर, अब स्थिति हुई खराब
मानसून के चलते हर जगह पर भारी बारिश हो रही है। इसके कारण फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। फसलें खराब होने की वजह से सब्जियां महंगी हो गई है, वहीं बाहरी क्षेत्र से इनकी सप्लाई बाधित है। सिरसा अनाज मंडी में टमाटर हिमाचल से आता है, लेकिन बारिश के कारण मंडियों में नहीं पहुंच पा रहा है। सिरसा मंडी में सब्जियां राजस्थान, दिल्ली व हिमाचल से आती है।
विज्ञापन
ग्राहक बोलेश्र सब्जी के भाव में आया उछाल, पेट भरने के लिए खरीदना जरूरी
ग्राहक कमला देवी, सरोज रानी, अमित कुमार, सुनील का कहना है कि हरी सब्जियों के दाम अब काफी बढ़ गए हैं। पेट भरने के लिए अब मजबूरी में इसकी खरीद करनी पड़ रही है। हरी सब्जी के बजाय दाल, राजमा आदि बना रहे हैं, इसमें भी टमाटर का तड़का नहीं लगा रहे।
इस प्रकार है सब्जियों के मूल्य
सब्जी, मंडी मूल्य, रेहड़ी मूल्य
- घीया, 30, 40
- बैंगन, 45 से 55, 60 से 80
- तोरी, 40 से 45, 60 से 80
- करेगला, 45, 60
- शिमला, 105, 120
- भिंडी, 70, 80
- टिंडा, 45, 60
- खीरा, 50, 60
- टमाटर, 185, 200
- प्यास, 25, 40