फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There should be a spirit of acquiring knowledge: Suvrat Prabha

ज्ञान अर्जित करने की भावना होनी चाहिए : सुव्रत प्रभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
There should be a spirit of acquiring knowledge: Suvrat Prabha
डबवाली। महासाध्वी सुव्रत प्रभा प्रवचन करते हुए। संवाद
डबवाली। जैन महासाध्वी सुव्रत प्रभा महाराज (ठाणे-4) ने जैन संस्थानक में रविवार को प्रवचन दिए। उन्होंने कहा हम ज्ञान का अर्जन कर सब कुछ हासिल कर सकते हैं। जीवन में ज्ञान का बहुत अधिक महत्व होता है। ज्ञानी व्यक्ति अपना लक्ष्य संपूर्ण मनोयोग से हासिल करता है जबकि अज्ञानी के जीवन में अनेक रुकावटें आती हैं।
विज्ञापन


जीवन में हमेशा ज्ञान अर्जित करने की भावना होनी चाहिए। महासाध्वी सुव्रत प्रभा महाराज ने कहा कि ज्ञान केवल पुस्तकों में नहीं, बल्कि संयम, सेवा और आत्मचिंतन में निहित है। गुरुओं से हमें ज्ञान का यह खजाना मिलता है। उन्होंने साधकों से आग्रह किया कि वे केवल सुनने तक सीमित न रहें, बल्कि सीखे हुए ज्ञान को अपने आचरण में उतारें।
विज्ञापन


उन्होंने श्रद्धालओं को ओम नमो नाणस्स मंत्र माला करते हुए ज्ञान अराधना करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे ज्ञान के इस पवित्र दिन पर बच्चों में कॉपियां व पेन वितरित करने चाहिए। जैन सभा प्रधान सुभाष जैन एवं महामंत्री राजेश जैन काला ने बताया कि जैन श्रद्धालओं द्वारा दान राशि एकत्रित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कॉपी, पेन, पैंसिल आदि सामान खरीदकर सोमवार को जरूरतमंद बच्चों को वितरित किया जाएगा। महासाध्वी सुव्रत प्रभा महाराज (ठाणे-4) के प्रेरणादायी प्रवचन प्रतिदिन सुबह 8:15 बजे से 9:15 बजे तक डबवाली के जैन स्थानक में चल रहे हैं। प्रवचनों में धर्म, संयम, अहिंसा और आत्मशुद्धि जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed