फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There is something in your government...devotees danced to the hymn

Sirsa News: कुछ तो है सरकार तेरी सरकारी में...भजन पर जमकर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
There is something in your government...devotees danced to the hymn
सिरसा। श्री श्याम बगीची धाम में भजन प्रस्तुत करते हुए गायक कलाकार ।  संस्था।
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बीची धाम में एकादशी के उपलक्ष्य में शुक्रवार देर शाम को श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया। श्री श्याम बगीची धाम के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने सपत्नी पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा व धनंज्य शुक्ला ने पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई।
विज्ञापन


राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भजन- हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, बाबा की महिमा गाते रहो, रुक नही पाएगा। जब बाबा तुम्हें बुलाएगा, छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ बाबा मरते दम तक सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इसके बाद हांसी से आए भजन गायक मोनू दहिया ने भजन- कुछ तो है सरकार तेरी सरकारी में, हे दुख भंजन मारुति नंदन सुन ले मेरी पुकार, आएगा वो आएगा नीले चढ़ के आएगा, बिन मांगे नाव खे रहा है नसीबों से ज्यादा दे रहा है, भर दे श्याम झोली भर दे, बाबा श्याम का जादू सर चढ़ के बोलेगा सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को सवा नौ बजे बाबा श्याम की रसोई का प्रसाद वितरित किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की रसोई का प्रसाद ग्रहण किया। रात के भजन संध्या के समापन पर बाबा श्याम की आरती की गई और बाबा को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed