{"_id":"67226fa5692025f57f003c42","slug":"there-is-a-difference-of-15-degrees-between-day-and-night-temperatures-people-are-falling-prey-to-viral-fever-sirsa-news-c-128-1-slko1008-127892-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर, वायरल बुखार के चपेट में आ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर, वायरल बुखार के चपेट में आ रहे लोग
Wed, 30 Oct 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बनाए बर्न वार्ड में आरक्षित किए गए बेड। संवाद
सिरसा। जिले में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में दिन के समय गर्मी और रात में तापमान में गिरावट का असर बच्चों व बुजुर्गों के साथ सभी पर देखने को मिल रहा है। इसके कारण ज्यादातर लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन वायरल फीवर के कारण 150 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं और इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। चिकित्सक बदलते मौसम में मरीजों को दवा के साथ परहेज भी रखने की सलाह दे रहे हैं।
जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री है। ग्रामीण क्षेत्र में सुबह के समय तापमान 22 डिग्री के आसपास रहता है। खास बात यह है कि नवंबर माह में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। गर्म और ठंडा मौसम होने के कारण लोग गले में खराश और बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आने वाले अधिकतर बच्चों में बुखार, गला दर्द, सिर दर्द, बदन दर्द, जुकाम के लक्षण मिल रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव के चलते ठंडा पानी, बाहरी तली हुई चीजें, आईक्रीम आदि खाने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। चिकित्सकों ने अनुसार, उनके पास पहले 80 से कम ओपीडी रहती थी, लेकिन अब इसमें 45 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। दैनिक ओपीडी 150 तक पहुंच गई है। संक्रमण के कारण गला दर्द होता है। गले में दर्द के कारण मरीजों को बुखार हो रहा है। इससे परेशान कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- --
मौसम में बदलाव के कारण वायरल बढ़ रहा है। कई लोग इसकी चपेट में आने से बीमार पड़ रहे हैं। वायरल के कारण बुखार और जुकाम, खांसी से पीड़ित हो रहे हैं। ऐसे मरीजों को दवा के साथ ठंडी चीजों का सेवन, और तला हुआ खाने से परहेज करना चाहिए।
-डॉ. भरत भूषण, बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल, सिरसा।