फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Theft of cash and liquor box by breaking the locks of the contract, also broke CCTV

Sirsa News: ठेके के ताले तोड़कर नकदी व शराब की पेटी की चोरी, सीसीटीवी भी तोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Theft of cash and liquor box by breaking the locks of the contract, also broke CCTV
ठेके का टूटा ताला व बिखरा पड़ा सामान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानियां। राजस्थान सीमा के पास लगते गांव ढाणी साधा वाली के समीप शराब ठेके में सेंध लगाकर बुधवार देर रात चोरों ने 35 हजार रुपये चोरी कर लिए। वारदात की सूचना पाकर करीवाला चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


ठेके पर लगे कारिंदे कैलाश ने बताया कि यह ठेका बलबीर ठेकेदार का है। वह बुधवर रात करीब साढ़े 9 बजे ठेका बंद कर ऊपर बने कमरे में सो गया। सुबह छह बजे जब वह नीचे आया तो देखा कि ठेके का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उसने डायल 112 पर फोन किया तो वो बार-बार राजस्थान में लग रहा था। इसके बाद उसने चोरी की सूचना ठेकेदार बलबीर को दी। सूचना पाकर करीवाला चौकी पुलिस व ठेकेदार मौके पर पहुंचे। पुलिस पूछताछ में कैलाश ने बताया कि चोर ठेके के गल्ले में रखे करीब 15340 रुपये, शराब की पेटी, एक डीवीआर व एक स्वाइप मशीन चोरी कर ले गए। इसके अलावा ठेके पर लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिए। जांच अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि कर्मचारी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed