फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   theft in 3 houses

Sirsa News: जवाहर नवोदय में तीन क्वार्टरों का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण व नकदी चुराई

Mon, 29 Jun 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 29 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
theft in 3 houses
सीसीटीवी फुटेज में कैद चोर।
- छुट्टियाें में परिवार गया हुआ था बाहर
विज्ञापन


फोटो -- 15,16

संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। ओढ़ां के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में चोर बंद पड़े तीन क्वार्टरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चुराकर ले गए। सूचना के बाद पुलिस की विभिन्न टीमों मौके पर पहुंचीं। वहीं, डीएसपी कालांवाली ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इस घटना के बाद विद्यालय स्टाफ में सुरक्षा को लेकर भय देखा जा रहा है। विद्यालय के आसपास लगे कैमरों में चार लोग नजर आए। पुलिस सीसीटीवी व अन्य तथ्यों के आधार पर जांच में जुट गई है।
नवोदय में बने क्वार्टर में रहने वाले शिक्षक मुराद सिंह पूरे परिवार के साथ छुट्टियों के बाद जयपुर गए हुए थे। चोर कमरे की कुंडी तोड़ कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें से सोने के आभूषण व नकदी चोरी ले गए। घटना की सूचना नवोदय के नजदीक बनी ढाणी निवासी गुरजीत सिंह नामक व्यक्ति ने प्रिंसिपल को दी।
विज्ञापन

गुरजीत सिंह ने बताया की उसके खेत में एक खाली बैग मिला। इसमें मुराद सिंह के बेटे की तस्वीर मिली तो उसने इसकी सूचना प्रिंसिपल ललित कालड़ा को दी। इसके बाद इसकी सूचना मुराद सिंह को मिली तो वे परिवार के साथ नवोदय पहुंचे। मुराद सिंह के मुताबिक, चोर उनकी अलमारी से करीब 20 तोले सोने के आभूषण व करीब 5 हजार रुपये की नकदी ले गए। हालांकि, आसपास के कुछ क्वार्टर में शिक्षक स्टाफ था लेकिन उन्हें चोरी की भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ लगते क्वार्टरों को भी बनाया निशाना
यह घटना 27 जून की रात की है। चोरों ने शिक्षक मुराद सिंह के क्वार्टर के अलावा साथ लगते दो अन्य क्वार्टर को भी निशाना बनाया। शिक्षक बनवारी लाल ने बताया कि वह 12 जून को अपने परिवार के साथ तारानगर गए हुए थे। घटना की सूचना उन्हें प्रिंसिपल ने दी तो वह मौके पर आए। पड़ताल करने पर पाया कि उनके घर से चोर कुछ चांदी के गहने व करीब 4 हजार रुपये की नकदी ले गए।
समझदारी आ गई काम, बच गए आभूषण
चोरों ने शिक्षक कामेश्वर पिलानिया के बंद क्वार्टर को भी निशाना बनाया। चोरों ने वहां पर अलमारी के साथ-साथ पूरे घर का सामान बिखेर दिया लेकिन उन्हें वहां कुछ हाथ नहीं लगा। इस घटना में उक्त टीचर की समझदारी काम आ गई वरना उनके यहां भी मुराद से भी बड़ा नुकसान हो जाता है। बताया जा रहा है कि करीब 40-45 तोला सोना घर में था। उसे उन्होंने अलमारी के बजाय किसी अन्य जगह रखा हुआ था जो सुरक्षित बच गया।
चौकीदार होने के बाद भी हो गई घटना
नवोदय में दो चौकीदार रखे हुए हैं। एक चौकीदार मुख्य गेट पर होता है तो दूसरा कार्यालय व आसपास की निगरानी पर होता है। घटना के समय चौकीदार विजेंद्र सिंह अपनी ड्यूटी पर था। विजेंद्र सिंह के मुताबिक, वह घटना के समय प्रिंसिपल कार्यालय के आसपास था जबकि चोरी की घटना कार्यालय से दूर क्वार्टरों में हुई। उसे सुबह प्रिंसिपल ने घटना की जानकारी दी।

चार लोग दिखे कैमरे में
चोरी की यह घटना वहां पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह सीसीटीवी कैमरा एक शिक्षक ने कुछ दिन पहले अपने स्तर पर लगाया था। फुटेज में चार युवक दिखाई दे रहे हैं जो क्वार्टर के साथ खेतों की तरफ लगती दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। विद्यालय में क्वार्टरों के आसपास और कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। घटना के बाद थाना प्रभारी विजय सिंह व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए तो वहीं डीएसपी कालांवाली ने घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ओढ़ां विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed