फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   theft in 2 houses

Sirsa News: दो बंद मकानों से लाखों का सामान व नकदी चोरी

Mon, 29 Jun 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 29 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
theft in 2 houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। शहर व नजदीकी गांव में बंद पड़े दो मकानों में चोरों ने सेंधमारी कर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा घरेलू सामान चोरी कर लिए। दोनों मामलों में पुलिस थाना ऐलनाबाद ने शिकायतों के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में वार्ड नंबर 6 निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार सहित लगभग 10 दिनों से घर से बाहर गए हुए थे। 28 जून को लौटने पर घर के मुख्य दरवाजे एवं कमरों के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से लगभग 10 हजार रुपये नकदी, चांदी की एक जोड़ी पायल, पीतल एवं तांबे के बर्तन तथा एक गैस सिलिंडर गायब मिला। इस संबंध में थाना ऐलनाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में मेघ सिंह निवासी ढाणी बच्चन सिंह, उधम सिंह चौक, भारत पेट्रोल पंप के निकट, ऐलनाबाद ने शिकायत में बताया कि वह 26 जून को परिवार सहित रिश्तेदारी में आयोजित सगाई समारोह में गए हुए थे। अगले दिन सुबह घर लौटने पर कमरे खुले मिले, अलमारी का ताला टूटा हुआ था तथा सामान बिखरा पड़ा था। शिकायत के अनुसार, घर से करीब तीन तोले सोने के आभूषण, 30 ग्राम चांदी के तीन सिक्के तथा 60 हजार रुपये नकद चोरी मिले। इस मामले में थाना ऐलनाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। आसपास के साक्ष्य एवं अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed