फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The work of Fard-Badar was stopped for four months, the Deputy Commissioner suspended Kanungo

चार महीने तक रोके रखा फर्द-बदर का काम, उपायुक्त ने कानूनगो को किया निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The work of Fard-Badar was stopped for four months, the Deputy Commissioner suspended Kanungo
सिरसा। जिले के गांव नेजाडेला कलां के व्यक्ति की भूमि की फर्द-बदर का काम एक कानूनगो ने बिना किसी ठोस कारण 4 महीने तक लटकाए रखा। चक्कर काट-काट परेशान व्यक्ति उपायुक्त दरबार में पेश हुुआ। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए न केवल दूसरे कानूनगो की ड्यूटी लगाकर रुका हुआ काम तुरंत प्रभाव से समय पर करवाया बल्कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कानूनगो के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई भी की। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने दोषी कानूनगो तेजभान को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव नेजाडेला कलां निवासी कुलविंद्र सिंह ने गांव में करीब 4 कनाल भूमि जनवरी में खरीदी। लेकिन रजिस्ट्री के समय पता चला कि उक्त जमीन की फर्द में वर्ष 2011-12 के दौरान कोई कमी रह गई थी। ऐसे में फर्द-बदर की त्रुटि को ठीक करवाने के लिए फरवरी में आवेदन किया। कुलविंद्र ने बताया कि पटवारी होशियार सिंह ने अपना काम समय पर पूरा करते हुए फाइल तैयार कर कानूनगो तेजभान के पास भेज दी। आरोप है कि तेजभान कानूनगो ने जानबूझकर काम को मई तक भी लटकाए रखा। ऐसे में कुलविंद्र बार-बार चक्कर काटकर परेशान हो गया। कुलविंद्र ने 2-3 जून को उपायुक्त दरबार में पेश होकर पूरा ब्योरा रख दिया और उपायुक्त के समक्ष समस्या रखी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने समस्या सुनी और किसी दूसरे कानूनगो की ड्यूटी लगाकर तुरंत प्रभाव से फर्द का पेंडिंग काम पूरा करवा दिया। इतना ही नहीं कानूनगो तेजभान की शिकायत को लेकर जांच के भी आदेेश दिए। एसडीएम जयवीर यादव ने जांच की और रिपोर्ट सौंपी। बताया जा रहा है कि जांच में कानूनगो तेजभान दोषी मिला।
विज्ञापन

डीसी ने किया कानूनगो को निलंबित
एसडीएम जयवीर यादव की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कानूनगो तेजभान को निलंबित कर दिया है। अब उक्त कर्मचारी का मुख्यालय एसडीएम डबवाली कार्यालय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कई बार निलंबित हो चुका है कानूनगो
उपायुक्त ने कानूनगो तेजभान को निलंबित करने के आदेश दिए हैं, वह पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि एक बार खेतों में आग लगने के दौरान रिपोर्ट बनाने के लिए भी उस पर ड्यूटी में लापरवाही के आरोप लगे। उसका वीडियो भी वायरल हो हुआ था। इतना ही नहीं एक अन्य मामले में भी निलंबित हो चुका है। इसके अलावा अन्य कई शिकायतें भी उक्त कानूनगो के खिलाफ लगी हैं।

एक शिकायत आई थी। जिसमें कानूनगो द्वारा बेवजह काम रोके रखने के आरोप लगे थे। किसी दूसरे पटवारी की ड्यूटी लगाकर काम तुरंत प्रभाव से करवा दिया गया और मामले की जांच के भी आदेश दिए गए। जांच रिपोर्ट में कानूनगो दोषी पाया गया। इसलिए उसे निलंबित कर दिया गया है।
-अजय सिंह तोमर, डीसी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed