फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The work going on in the civil hospital with the help of three radiographers and 15 pharmacists, there is also a huge shortage of staff nurses and LTs.

नागरिक अस्पताल में तीन रेडियोग्राफर और 15 फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा काम, स्टाफ नर्स और एलटी की भी भारी कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The work going on in the civil hospital with the help of three radiographers and 15 pharmacists, there is also a huge shortage of staff nurses and LTs.
नागरिक अस्पताल में पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे मरीज। - फोटो : Sirsa
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ-साथ स्टाफ की भी भारी कमी है। जिसके चलते मरीजों के साथ-साथ कर्मचारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग में अब केवल तीन रेडियोग्राफर और 15 फार्मासिस्ट ही ड्यूटी दे रहे हैं। जबकि स्टाफ नर्स, एएनएम और लैब टेक्नीशियन के करीब 60 फीसदी पद खाली पड़े हैं। हालांकि इस संबंध में मुख्यालय की ओर से विभाग से जानकारी मांगी गई थी। जिसके चलते नए कर्मचारियों के भर्ती होने की जल्द ही उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कर्मचारियों की कमी होने के कारण विभाग असमर्थ दिखाई देता है। स्वास्थ्य विभाग के पास अब कुल 75 स्टाफ नर्स (35 एनएमएम के तहत), 110 एएनएम( 95 एनएचएम के तहत), 12 लैब टेक्नीशियन, 15 फार्मासिस्ट और तीन रेडियोग्राफर हैं। जिनके सहारे जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी और पीएचसी चलाई जा रही है। कर्मचारियों की कमी होने के कारण मरीजों को पूरा इलाज नहीं मिल पाता। मरीजों को मजबूरन निजी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में पहुंचकर जांच करवानी पड़ती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब सभी सेंटरों को बेहतर व व्यवस्था में सुधार करने के लिए नए प्लान तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एक केंद्र से दूसरी केंद्र पर डेपुटेशन पर भेजे जा रहे कर्मचारी
स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी है। नागरिक अस्पताल में कोरोना काल के दोरान 71 कर्मचारियों को अनुबंध के आधार पर रखा गया था। लेकिन अब इन कर्मचारियों को भी हटा दिया गया है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग में पहले से ही अधिक कर्मचारियों की कमी हो गई है। केंद्रों और अस्पतालों में काम चलाने के लिए डेपुटेशन पर कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। लेकिन स्थायी कर्मचारी न होने के कारण मरीजों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के पास इस प्रकार है कर्मचारी
पोस्ट, कर्मचारी, खाली पद
नर्सिंग, 75, 90
एएनएम, 110, 80
एलटी, 12, 50
फार्मासिस्ट, 15, 50
रेडियोग्राफर, 03, 15
विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी कमी, मरीजों को उठानी पड़ती है परेेशानी
सर्जरी, स्कीन रोग विशेषज्ञ और अन्य कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी विभाग के पास कमी है। डॉक्टरों के न होने के कारण मरीजों को बिना जांच करवाए ही कई बार लौटना पड़ता हैै। नागरिक अस्पताल में अगर एक डॉक्टर किसी कारण छुट्टी पर चला जाता है तो मरीजों की एक जगह से दूसरी जगह पर चक्कर काटने पड़ते हैं।

मुख्यालय की ओर से कर्मचारियों संबंधित जानकारी मांगी गई थी। जिसके बाद लिस्ट भेज दी गई है। जल्द ही नए कर्मचारियों के भर्ती होने की उम्मीद है। जिसके बाद मरीजों को भी लाभ मिल सकेगा।
-डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed